लाइव न्यूज़ :

नौकरी दिलाने के नाम पर मुरादाबाद में महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर हजारों रुपये भी वसूले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2021 14:10 IST

यूपी के मुरादाबाद जिले में एक महिला से रेप और नौकरी दिलाने के नाम पर एक शख्स ने 40 हजार रुपये ऐंठ लिए हैं। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को की है। मामले की जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देनौकरी दिलाने का झांसा देकर 40 हजार रुपये ऐंठने और दुष्कर्म का मामला आया सामनेमुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र का मामला, घरों में काम करके पेट पालती है महिलालॉकडाउन में पति का काम छूट जाने के बाद परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई थी

मुरादाबाद: नौकरी दिलाने के नाम में एक महिला से दुष्कर्म और 40 हजार रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इस संबंध में डीआईजी से मामले की शिकायत की है और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

दरअसल मुगलपुरा थाना क्षेत्र की महिला लोगों के घरों में काम कर परिवार चलाती है। लॉकडाउन में उसके पति की नौकरी भी छूट गई जिससे मुश्किलें बढ़ गई। इस बीच आरोपी शख्स ने नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से युवक ने जान-पहचान बढ़ा ली। युवक गलशहीद थाना क्षेत्र के भूड़े का चौराहा के पास रहता है।

नौकरी के लिए युवक ने मांगे 40 हजार रुपये

महिला के आरोप के अनुसार युवक ने 25 मई की शाम पीड़िता से 40 हजार रुपये मांगे। वह बहाने से महिला को अपने घर भी ले गया। युवक ने वहां महिला के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया। 

इसके बाद उसने महिला से दुष्कर्म करने के साथ ही उसका वीडियो भी बना लिया। अगले दिन होश आने पर युवक ने महिला को बहलाया और नौकरी लगवाने की बात कहकर उसे अमरोहा ले गया। वहां से लौटने के बाद भी युवक पीड़िता को अपने कमरे में ले गया और फिर उसके बाद दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बहरहाल उच्च अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद मुगलपुरा थाना पुलिस को इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

रिश्ता तोड़ने के लिए मोबाइल पर भेजा अश्लील मैसेज

वहीं, मुरादाबाद में ही एक और मामला सामने आया है जहां एक युवती की रिश्ता तोड़ने के लिए दो युवकों ने उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे। युवती जब नहीं मानी तो उसके मंगेतर के पास भी अश्लील मैसेज का स्क्रीनशॉट भेजकर युवकों ने रिश्ता तुड़वाने की कोशिश की।

बाद में युवकी ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। पुलिस ने शुरू में मामले में समझौता कराने का प्रयास किया और आरोपी युवकों को हिदायत देकर छोड़ दिया था। हालांकि युवकी के पिता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत कर दी। अब एसएसपी ने आरोपितों के खिलाफ भोजपुर थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?