लाइव न्यूज़ :

मूसवाला हत्याकांड: लॉरेंस बिश्नोई के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करके कहा, "मानसा में वकीलों ने उनके बेटे का बहिष्कार कर दिया है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 20, 2022 18:11 IST

गैंगेस्टर बिश्वोई के पिता ने मूसेवाला की हत्या के मामले में दिल्ली कोर्ट द्वारा पंजाब पुलिस को दिये ट्रांजिट रिमांड सहित अन्य आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट के सामने याचिका दायर की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट में लॉरेंस बिश्नोई के पिता ने कहा पंजाब के वकील उनके बेटे की केस की पैरवी नहीं कर रहे हैंसुप्रीम कोर्ट ने इसे गंभीर मसला बताते हुए हाईकोर्ट जाने की सलाह दी कोर्ट ने कहा कि सभी को न्याय पाने का पूरा हक है

दिल्ली: पंजाब के मानसा में मारे गये लोकगायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करते हुए कहा कि पंजाब की कोर्ट में कोई भी वकील उनके बेटे की केस की पैरवी करने से इनकार कर रहे हैं और सभी वकील उनके बेटे का सार्वजनिक बहिष्कार कर रहे हैं।

इसके साथ ही गैंगेस्टर बिश्वोई के पिता ने सोमवार को मूसेवाला की हत्या के मामले में दिल्ली कोर्ट द्वारा पंजाब पुलिस को दिये ट्रांजिट रिमांड सहित अन्य आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट के सामने याचिका दायर की।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला की वेकेशन बेंच के सामने लॉरेंस के पिता की ओर से पेश हुए वकील संग्राम सिंह सरोन ने बताया कि उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट और दिल्ली की कोर्ट के ट्रांजिट रिमांड के आदेशों को चुनौती दी है, लेकिन चूंकि पंजाब की मानसा की कोर्ट में कोई भी वकील लॉरेंस का केस लड़ने को तैयार नहीं है। इस कारण बिश्नोई के पिता को सर्वोच्च अदालत की शरण में जाना पड़ा है।

मामले की सुनवाई करते हुए बेंच ने कहा कि किसी को भी न्याय का पूरा अधिकार है और यह बिल्कुल अनुचित है कि आरोपी लॉरेंस बिश्वनोई को मानसा की कोर्ट में वकील सहयोग देने के लिए तैयार नहीं हैं। अगर ऐसा है तो और याचिकाकर्ता बिश्नोई के लिए कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं।

इसके साथ ही जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला की वेकेशन बेंच ने यह भी कहा, "किसी भी आरोपी कानूनी सहायता देने से वकील इनकार नहीं कर सकते हैं। अगर वो ऐसा करते हैं तो उन्हें पैनल से हटा दिया जाएगा"। 

बिश्नोई के पिता के वकील सरोन ने कहा कि वह ट्रांजिट रिमांड के दिल्ली अदालत के आदेश को चुनौती दे रहे हैं क्योंकि यह बिश्नोई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के दिये दिशा-निर्देशों के विपरीत है। लेकिन वेकेशन बेंच ने कहा, “चूंकि इस मामले की जांच अभी पंजाब पुलिस कर रही है और यह अपने प्रारंभिक चरण में है। इसलिए कोर्ट इस स्तर पर कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी।"

कोर्ट ने कहा कि चूंकि मूसेवाला की हत्या पंजाब के मनसा में हुई है और इसलिए मामले की जांच करना पंजाब पुलिस का अधिकार क्षेत्र में आता है और वे उसके लिए लॉरेंस बिश्नोई को रिमांड पर ले सकते हैं।

मालूम हो कि बीते 29 मई को पंजाब के मानसा में सिद्धू मूसेवाला के घर के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मूसवाला पर यह हमला तब हुआ था जब हत्या से एकदिन पहले राज्य की भगवंत मान सरकार ने उनकी सुरक्षा कम कर दी थी। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :Lawrenceसिद्धू मूसेवालापंजाबPunjab
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला