लाइव न्यूज़ :

बंदरों ने 6 साल की बच्ची को 'बलात्कार' से बचाया, हवस का शिकार बनाने वाला था हैवान, तभी कर दिया हमला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 23, 2024 10:22 IST

6 साल की एक बच्ची एक हैवान की हवस का शिकार होने से इसलिए बच गई क्योंकि बंदरों के एक झुंड ने उसी समय हमला कर दिया जब एक व्यक्ति बच्ची के यौन शोषण की कोशिश कर रहा था। बच्ची यूकेजी की छात्रा है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर-प्रदेश के बागपत में बंदरों ने 6 साल की बच्ची को 'बलात्कार' से बचायाहवस का शिकार बनाने वाला था हैवान, तभी कर दिया हमलापोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है

नई दिल्ली:  उत्तर-प्रदेश के बागपत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 6 साल की एक बच्ची एक हैवान की हवस का शिकार होने से इसलिए बच गई क्योंकि बंदरों के एक झुंड ने उसी समय हमला कर दिया जब एक व्यक्ति बच्ची के यौन शोषण की कोशिश कर रहा था। बच्ची यूकेजी की छात्रा है। 

पुलिस ने रविवार, 22 सितंबर को बताया कि बच्ची के माता-पिता की शिकायत के बाद, अज्ञात आरोपी पर पोक्सो अधिनियम के तहत आरोप लगाया गया है। आरोपी फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया जा सका है और फरार है। 

लड़की के माता-पिता ने दावा किया कि शनिवार, 21 सितंबर को एक व्यक्ति उनकी बच्ची को बहला-फुसलाकर एक सुनसान घर में ले गया, जहाँ उसने उसके कपड़े उतार दिए और उसका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास कर रहा था, तभी कुछ बंदर आक्रामक रूप से उसकी ओर दौड़े, जिससे वह बच्ची को छोड़कर भागने पर मजबूर हो गया।

 घर पहुँचने के बाद, सदमे में आई बच्ची ने अपने परिवार को अपनी आपबीती सुनाई और उन्हें बताया कि कैसे बंदरों ने उसे आरोपी से बचाया। बच्ची के पिता ने कहा कि मेरी बेटी बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी उसे ले गया। पास के सीसीटीवी फुटेज में उस व्यक्ति को मेरी बेटी के साथ एक संकरी गली में चलते हुए देखा जा सकता है। हालाँकि उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। उसने मेरी बेटी को यह भी धमकी दी कि वह मुझे मार देगा... अगर बंदरों ने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो मेरी बेटी अब तक मर चुकी होती।

इस मामले के बारे में बागपत के सर्किल ऑफिसर हरीश भदौरिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि हमने बंदरों से जुड़ी घटना के बारे में सुना है और मामले की जांच कर रहे हैं। माता-पिता की शिकायत के बाद, बीएनएस धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 76 (महिला के कपड़े उतारने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जरूरत पड़ने पर और धाराएं जोड़ी जाएंगी। हम आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेशPoliceयौन उत्पीड़नपोक्सोक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?