लाइव न्यूज़ :

मोहम्मद जुबैर को यूपी के सभी मामलों में SC ने दी जमानत, सभी केस दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर, यूपी SIT भंग

By अनिल शर्मा | Updated: July 20, 2022 15:24 IST

सुप्रीम कोर्ट ने जुबैर के खिलाफ दर्ज 6 एफआईआर रद्द करने से इनकार करते हुए कहा कि अगर अभियुक्त चाहे तो दिल्ली उच्च न्यायालय में इसके खिलाफ अपील कर सकता है। शीर्ष अदालत ने कहा कि अभियुक्त को लगातार जेल में रखने का कोई औचित्य नहीं है

Open in App
ठळक मुद्देशीर्ष अदालत ने यूपी में दर्ज सभी मामले की जांच दिल्ली पुलिस को सौंप दी हैहालांकि सुप्रीम कोर्ट ने जुबैर के खिलाफ दर्ज 6 एफआईआर रद्द करने से इनकार कर दिया

नई दिल्लीः अल्टन्यूज के सह संस्थापक मोहम्मद जुबैर को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। उत्तर प्रदेश के सभी मामलों में शीर्ष अदालत ने अंतरिम जमानत दे दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने जुबैर के खिलाफ सभी एफआईआर दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर करते हुए उनके खिलाफ गठित यूपी की SIT को भंग कर दिया।

 कोर्ट के आदेश के मुताबिक, जुबैर को इसी मामले में कोई नई एफआईआर दर्ज होने पर भी संरक्षण प्राप्त रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर जुबैर चाहें तो दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर एफआईआर रद्द करने की मांग कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शीर्ष अदालत ने जुबैर को 20,000 रुपये के मुचलके पर सभी छह एफआईआर में जमानत दे दी।

 शीर्ष अदालत उत्तर प्रदेश में जुबैर के खिलाफ दर्ज की गई कई प्राथमिकी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा था। अदालत ने इस दौरान यूपी में दर्ज सभी मामले की जांच दिल्ली पुलिस को सौंप दी। अब यह मामला दिल्ली उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार में होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने जुबैर के खिलाफ दर्ज 6 एफआईआर रद्द करने से इनकार करते हुए कहा कि अगर अभियुक्त चाहे तो दिल्ली उच्च न्यायालय में इसके खिलाफ अपील कर सकता है। शीर्ष अदालत ने कहा कि अभियुक्त को लगातार जेल में रखने का कोई औचित्य नहीं है, उन्हें तत्काल जमानत दें। अदालत ने कहा कि अब किसी भी नई एफआईआर में उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाए।

 

टॅग्स :मोहम्मद जुबैरसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला