लाइव न्यूज़ :

मोहम्मदपुर खाला थानाः पेड़ से प्रेमी युगल के शव लटके?, सूरज और निशा बानो की शादी धार्मिक बंदिशों के चलते संभव नहीं हो पाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2025 14:18 IST

Mohammadpur Khala police station: पुलिस के अनुसार मृतक सूरज (21) पहाड़पुर गांव का निवासी था जबकि युवती निशा बानो (18) पड़ोसी गांव बिहुरा की रहने वाली थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस दबाव, धमकी या हत्या की आशंका को भी खारिज नहीं कर रही है।मामला दो समुदायों से जुड़ा हुआ है और गांव में तनाव है।गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बाराबंकीः मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम बिहुरा में बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से प्रेमी युगल के शव लटके पाए गए। दोनों अलग-अलग समुदाय से थे और बीते चार वर्षों से उनके बीच प्रेम संबंध बताया जाता है। घटना की वजह से गांव में तनाव है तथा गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि युवक की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक सूरज (21) पहाड़पुर गांव का निवासी था जबकि युवती निशा बानो (18) पड़ोसी गांव बिहुरा की रहने वाली थी।

दोनों के बीच चार साल से प्रेम संबंध था। पुलिस के अनुसार, सामाजिक और धार्मिक बंदिशों के चलते उनकी शादी संभव नहीं हो पायी थी और कुछ दिन पहले दोनों घर से भाग निकले थे लेकिन परिजनों के दबाव में लौट आए थे। पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात सूरज की पत्नी ने बताया कि उसका पति घर से गायब है।

परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के कुछ लोग खेतों की ओर गए तो देखा कि आम के पेड़ से दोनों के शव फंदे पर लटके हुए हैं। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

परिजनों ने बताया कि घटना के चलते सूरज की नवविवाहिता सदमे में है और बार-बार मूर्छित हो रही है। गांव में इस घटना को लेकर गहरा शोक और सनसनी फैली हुई है। क्षेत्राधिकारी जगतराम कनौजिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

लेकिन पुलिस दबाव, धमकी या हत्या की आशंका को भी खारिज नहीं कर रही है। सभी दृष्टिकोण से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामला दो समुदायों से जुड़ा हुआ है और इस वजह से गांव में तनाव है। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?