लाइव न्यूज़ :

मोहाली: गर्ल्स हॉस्टल के वीडियो विवाद पर पुलिस ने कहा- आरोपी लड़की गिरफ्तार, 8 लड़कियों की आत्महत्या की कोशिश की बात गलत

By आजाद खान | Updated: September 18, 2022 12:16 IST

हालांकि सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे है जिसमें यह दावा किया जा रहा है इस घटना के बाद छात्राओं ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। लेकिन पुलिस ने इस दावे को खारिज कर दिया है।

Open in App

चंडीगढ़:चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो बनाने वाले मामले में पुलिस का बयान सामने आया है। पुलिस ने इस बात से इन्कार किया है कि इस मामले में किसी छात्रा ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। 

हालांकि मीडिया में आई खबरों के अनुसार, छात्राओं ने आत्महत्य करने की कोशिश की है, लेकिन इम मामले में पुलिस और कॉलज प्रशासन ने कहा है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। 

क्या है पूरा मामला

काल रात मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हंगामा मच गया जब यह खबर सामने आई कि यहां के 60 छात्राओं के नहाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसके बाद छात्रों ने इसे लेकर जमकर हंगामा किया और यूनिवर्सिटी का भी घेराव किया। 

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वीडियो बनाने वाली छात्रा की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसने केवल एक वीडियो बनाया था जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। 

मामले में क्या कहना है पुलिस का

इस पर बोलते हुए एसएसपी मोहाली विवेक सोनी ने बताया कि आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना को लेकर किसी की मौत या फिर किसी के खुदकुशी करने की कोई बात सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि एक छात्रा की तनाव के कारण हालत खराब थी जिसे एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया है। 

हालांकि मीडिया में यह खबरे चल रही है कि इस मामले में आठ छात्राओं ने आत्महत्या करने की कोशिश की है जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि मामले की जांच जारी है।

आत्महत्या को लेकर फैलाई जा रही है झूठी खबर- राज्य महिला आयोग

वहीं इस घटना को लेकर पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है, इस मामले में झूठ फैलाया गया कि कुछ बच्चियों ने आत्महत्या कर ली है। ये सब अफवाह है, ना किसी बच्ची ने आत्महत्या किया है और ना ही कोई अस्पताल में है।

सीएम केजरीवाल ने भी ट्वीट किया है

घटना के सामने आने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, "चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक लड़की ने कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करके Viral किए हैं। ये बेहद संगीन और शर्मनाक है। इसमें शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पीड़ित बेटियाँ हिम्मत रखें। हम सब आपके साथ हैं। सभी संयम से काम लें।" 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीपंजाबचंडीगढ़वायरल वीडियोPoliceUniversity
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?