लाइव न्यूज़ :

Model Divya Pahuja News: कमरा संख्या 111 में कत्ल, 11 दिन बाद नहर से बॉडी बरामद, टैटू से पहचान, जानें घटनाक्रम

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 13, 2024 15:35 IST

Model Divya Pahuja News:पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा का शव शनिवार को हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे शव हरियाणा में एक नहर से बरामद किया गया है।गुरुग्राम के एक होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बलराज गिल से मिली जानकारी के आधार पर शव बरामद किया गया।

Model Divya Pahuja News: आखिरकार पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा का शव बरामद किया गया। 11 दिन के बाद पुलिस ने शरीर पर बने टैटू से पहचान की। हरियाणा पुलिस ने कहा कि पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा, जिनकी गुरुग्राम के एक होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी का शव हरियाणा में एक नहर से बरामद किया गया है।

कुछ दिन पहले पाहुजा की गुरुग्राम के एक होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी बलराज गिल से मिली जानकारी के आधार पर शव बरामद किया गया, उसे कोलकाता हवाई अड्डे से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि गिल ने शव को ठिकाने लगाया था।

पुलिस ने बताया था कि पांच लोग पाहुजा को ‘होटल सिटी प्वाइंट’ ले गए और उन्होंने कमरा संख्या 111 में उसके सिर में इसलिए गोली मार दी क्योंकि वह कथित तौर पर होटल मालिक अभिजीत सिंह (56) की ‘‘अश्लील तस्वीरों’’ के जरिए उसे ब्लैकमेल करके पैसे वसूल रही थी।

गुरुग्राम के सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) वरुण कुमार दहिया ने बताया कि पाहुजा का शव टोहाना में भाखड़ा नहर की सहायक नहर से मिला है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। ‘होटल सिटी प्वाइंट’ के सीसीटीवी फुटेज में सिंह सहित अन्य आरोपी सफेद चादर में लिपटे कथित शव को लॉबी में घसीटते दिख रहे हैं।

फुटेज में आरोपियों को दिव्या के शव को डिक्की में रखकर कार से होटल से भागते देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि अभिजीत सिंह ने होटल से करीब एक किलोमीटर दूर यह कार बलराज गिल (28) को सौंप दी थी। यह कार पंजाब के पटियाला में एक बस अड्डे पर लावारिस हालत में पाई गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि गिल को बृहस्पतिवार को कोलकाता हवाई अड्डे से पकड़ा गया था और उसके द्वारा किए गए खुलासे के आधार पर पुलिस ने पाहुजा के शव का पता लगाने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि गिल ने एक अन्य आरोपी रवि बंगा के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी-अपराध) दहिया ने कहा कि बंगा को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पाहुजा गैंगस्टर संदीप गडोली के कथित फर्जी मुठभेड़ से जुड़े मामले में जमानत पर बाहर थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणागुरुग्रामहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट