लाइव न्यूज़ :

मॉब लिंचिंगः बिहार में उन्मादी भीड़ ने कानून को अपने हाथों लेते हुए एक और व्यक्ति को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

By भाषा | Updated: July 25, 2019 20:33 IST

बिहारः पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अमर सिंह का एक ऑटोरिक्शा चालक से झगड़ा हो गया, जिसमें यादव ने दखल दिया। दखल देने पर सिंह ने यादव पर गोली चला दी, जिससे उनका पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यादव पेशे से शिक्षक हैं।

Open in App

बिहार के जमुई जिला में उन्मादी भीड़ ने कानून अपने हाथों लेते हुए एक और व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला है। जिला पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ जलारेड्डी ने गुरूवार को बताया कि मृतक का नाम अमर सिंह है। उन्होंने बताया कि अमर सिंह द्वारा बुधवार को अलीगंज बाजार में एक आटोरिक्शा चालक के साथ नोकझोंक के दौरान बबलू यादव नामक एक व्यक्ति पर गोलीबारी किए जाने से आक्रोशित भीड ने सिंह को पीट-पीट कर मार डाला।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अमर सिंह का एक ऑटोरिक्शा चालक से झगड़ा हो गया, जिसमें यादव ने दखल दिया। दखल देने पर सिंह ने यादव पर गोली चला दी, जिससे उनका पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यादव पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय दबंग के रूप में प्रसिद्ध सिंह इस वारदात के बाद आक्रोशित भीड़ को अपनी ओर आते देख घबराहट में पास के साइकिल मरम्मत की दुकान में शरण मांगी, लेकिन भीड़ ने उन्हें दुकान से बाहर खींच कर दुकान में पहले आग लगा दी और बाद पीट-पीटकर सिंह की हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस घटना की जानकारी मिलने पर सिंह के कई समर्थक घटनास्थल पर पहुंच गए और हमलावरों से भिड़ गए पर तब तक एक पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई और भीड़ को तितर-बितर कर दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और अलीगंज बाजार में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गयी है।

अधिकारी ने बताया कि बबलू यादव के इलाज के लिए दूसरे जिले में चले जाने के कारण इस मामले में उनकी तरफ से प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है वहीं दूसरी ओर सिंह के निकट संबंधी उनके अंतिम संस्कार में व्यस्त हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों पक्षों का बयान दर्ज किए जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज करेंगे और जांच शुरू करेंगे।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में उन्मादी भीड़ के कानून अपने हाथ में लेने की प्रदेश में यह तीसरी घटना है। पिछले सप्ताह भैंस चोरी करने का आरोप लगाकर सारण जिले में उन्मादी भीड़ ने तीन लोगों को पीट-पीटकर मार डाला था। इस हफ्ते की शुरुआत में नवादा जिले में डायन होने का आरोप लगाते हुए उन्मादी भीड़ ने एक 50 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। विपक्षी दलों ने बिहार में सत्तारूढ़ जदयू-भाजपा सरकार पर उन्मादी भीड़ के कानून अपने हाथ लेने की ऐसी वारदातों पर रोक लगाने में विफल रहने का आरोप लगाया है।

टॅग्स :मॉब लिंचिंगहत्याकांडबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो