लाइव न्यूज़ :

मॉब लिचिंग: झारखंड के साहेबगंज में बुजर्ग को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: September 18, 2019 18:44 IST

झारखंड केसाहिबगंज जिला गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को बताया है कि इस वृद्ध को पहले भी कई बार इलाके में देखा गया था. वह चिरैता एवं अन्य जड़ी-बूटियां लेने के लिए पहाड़ पर आता था.  इसी कड़ी में आज कुछ लोगों ने गलतफहमी में उसे बच्चा चोर समझ लिया और उसकी पिटाई कर दी.

Open in App
ठळक मुद्देभीड़ ने एक वृद्ध को बच्चा चोर समझकर पीट-पीटकर मार डाला. सूचना मिलते ही एसपी एचपी जनार्दन पुलिस बल के साथ तेतरीया गांव पहुंचे.

झारखंड में मॉब लिचिंग की घटनाओं में लगातार ईजाफा होता जा रहा है. इसी कड़ी साहिबगंज जिला के मंडरो में मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बिचकानी पहाड पर भीड़ ने एक वृद्ध को बच्चा चोर समझकर पीट-पीटकर मार डाला. यहां पर आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय के लोगों ने आज दिन में करीब 12 बजे इस अज्ञात व्यक्ति को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मॉब लिंचिंग की खबर सुनते ही बिचकानी पहाड़ के ग्राम प्रधान सन्नी पहाड़िया ने उसे लोगों से मुक्त कराकर मिर्जाचौकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा. हालांकि अस्पताल ले जाने के क्रम में तेतरीया गांव में वृद्ध व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. 

घटना की सूचना मिलते ही एसपी एचपी जनार्दन पुलिस बल के साथ तेतरीया गांव पहुंचे. मामले की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया. इस दौरान एसपी ने तेतरीया गांव के लोगों को समझाया कि किसी भी अंजान व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर उसकी जान न लें. उसके साथ मारपीट न करें. अगर किसी पर संदेह हो, तो इसके बारे में पुलिस और प्रशासन को सूचना दें. किसी भी सूरत में कानून को अपने हाथ में न लें. एसपी ने लोगों को बताया कि अगर ऐसी घटनाएं होंगी, तो गांव के कई लोग दोषी होंगे. उनके खिलाफ भी पुलिस को कानूनी कार्रवाई करनी पड़ेगी 

बताया जाता है कि गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को बताया है कि इस वृद्ध को पहले भी कई बार इलाके में देखा गया था. वह चिरैता एवं अन्य जड़ी-बूटियां लेने के लिए पहाड़ पर आता था.  इसी कड़ी में आज कुछ लोगों ने गलतफहमी में उसे बच्चा चोर समझ लिया और उसकी पिटाई कर दी. वहीं, साहिबगंज के एसपी हरदीप पी जनार्दन ने कहा है कि इस घटना की जांच की जायेगी. जो लोग भी इस मामले में दोषी पाये जायेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने लोगों से अपील की है कि कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश न करें. आपकी छोटी-सी गलती से कोई निरीह व्यक्ति मारा जाता है. आपकी गलतफहमी का खामियाजा वृद्ध, विक्षिप्त और असहाय लोगों को भुगतना पड़ता है.

टॅग्स :मॉब लिंचिंगबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई