लाइव न्यूज़ :

बिहार में फिर सामने आई है मॉब लिंचिंग की घटना, बाइक चोरी के आरोप में भीड़ की पिटाई से युवक की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: June 27, 2022 18:01 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात को गांव के एक घर के बाहर लगे बाइक को तीन चोरों ने निशाना बनाया। गांव के ही कुछ लोगों ने ये देख लिया और शोर मचाने लगे। शोर मचाए जाने के कारण तीनों चोर मौके से फरार हो गये। लेकिन एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। जिसकी बाद में मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देयुवक की पहचान बिहटा के दरियापुर के राहुल कुमार (22) के रूप में हुईपहले भी बाइक चोरी के मामले उसपर केस दर्ज हो चुका है

पटना:पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के पाली हॉल्ट गांव से मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। जहां बाइक चोरी के आरोपी को गुस्साई भीड़ ने बेरहमी से इतनी पिटाई कर दी कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भीड़ ने बाइक चोरी करने के आरोप में उसे तब तक पीटा जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। पिटाई के बाद पुलिस ने चोर को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने की सलाह दी। इस बीच युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो बिहटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात को गांव के एक घर के बाहर लगे बाइक को तीन चोरों ने निशाना बनाया और उसे चोरी करने का प्रयास करने लगे। गांव के ही कुछ लोगों ने ये देख लिया और शोर मचाने लगे। शोर मचाए जाने के कारण तीनों चोर मौके से फरार हो गये। लेकिन दो चोरों को ही भागने में सफलता मिली। एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। घंटो उसको घसीटते रहे, खेतों में लिटाकर लाठी डंडे से पीटते रहे। पीड़ित इतना बेबस था कि वो रहम की भीख मांगने के सिवाय कुछ कर भी नहीं सका। 

वहीं, मॉब लिंचिंग के तरह की इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची। जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि युवक की पहचान बिहटा के दरियापुर के राहुल कुमार (22) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पहले भी बाइक चोरी के मामले उसपर केस दर्ज हो चुका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :मॉब लिंचिंगबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम