लाइव न्यूज़ :

Mirzapur Double Murder: जिस दादा-दादी ने किया लाड़-प्यार, उसी को पोते ने कुल्हाड़ी से काटा; जानें क्यों

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2025 14:34 IST

Mirzapur Double Murder: घटना शनिवार देर शाम राजगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव तालर पहाड़ी की है

Open in App

Mirzapur Double Murder: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक कलयुगी पोते ने अपने ही दादा दादी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, 14 वर्षीय एक किशोर ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर अपने दादा-दादी की हत्या कर दी और खुद को भी घायल कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार देर शाम राजगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव तालर पहाड़ी की है जहां पीतांबर (85) और उनकी पत्नी हीरावती (80) पर उनके पोते ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया।

उन्होंने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘आरोपी किशोर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह कुल्हाड़ी से खुद पर वार कर रहा था। दादा-दादी ने रोकने का प्रयास किया तो उसने उन पर भी प्रहार कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

इसके बाद उसने खुद को घायल कर लिया।’’ उन्होंने बताया कि आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

टॅग्स :मिर्जापुरहत्याक्राइमउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?