लाइव न्यूज़ :

आठ साल की आदिवासी बच्ची के साथ नाबालिगों ने किया सामूहिक बलात्कार, दोनों आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 12, 2019 22:13 IST

 सिंगरौली जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर सरई थाना क्षेत्र इलाके स्थित नाले में मंगलवार को नहाने गई आदिवासी समुदाय की आठ वर्षीय एक बच्ची के साथ दो नाबालिग लड़कों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

Open in App

 सिंगरौली जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर सरई थाना क्षेत्र इलाके स्थित नाले में मंगलवार को नहाने गई आदिवासी समुदाय की आठ वर्षीय एक बच्ची के साथ दो नाबालिग लड़कों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सिंगरौली जिले के पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने बुधवार को ‘भाषा’ को बताया कि सरई थाना क्षेत्र के ग्राम महरैल के नाले में मंगलवार शाम नहाने गयी आदिवासी समुदाय की आठ वर्षीय बालिका के साथ दो नाबालिक लड़कों ने दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के बाद आरोपी यह सोच कर फरार हो गए कि उनके इस कृत्य का खुलासा नहीं होगा, लेकिन मासूम की हालत गंभीर होने के बाद उसके परिजन ने उसी दिन पहले उसे सरई चिकित्सालय और उसके बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां जब नर्सों ने जांच पड़ताल की और अपने तरीके से मासूम से पूछताछ की तब जाकर पूरी सच्चाई सामने आई।

रंजन ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में आया है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। पीड़ित की हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि फरार दोनों नाबालिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की उम्र 14 से 15 वर्ष है। रंजन ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भादंवि की बलात्कार से संबंधित विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है। 

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?