लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के नांगल में नाबालिग से रेप और हत्या के मामले में प्रदर्शन तेज, लोगों ने हाथरस कांड को किया याद

By योगेश सोमकुंवर | Updated: August 3, 2021 16:32 IST

कई लोग इसे सितंबर 2020 में हुए हाथरस कांड जैसा प्रकरण बता रहे है. 14 सितंबर 2020 को हुए हाथरस कांड में एक 19 वर्षीय दलित युवती के साथ बलात्कार और हत्या का प्रयास किया गया था. इस मामले में गंभीर रूप से घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. मौत के बाद यूपी पुलिस पर युवती के माता-पिता को बिन बताए अंतिम संस्कार करने का आरोप लगा था. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी इस केस में यूपी पुलिस को लताड़ लगाई थी.

Open in App
ठळक मुद्देकेस में आरोपी पुजारी समेत चार लोग गिरफ्तारमां की मर्जी के बिना कर दिया अंतिम संस्कारइंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज

दिल्ली के नांगल इलाके में एक 9 साल की बच्ची के रेप और हत्या की वारदात को लेकर प्रदर्शन तेज हो गया है. इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को मांग लेकर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने इस इलाके का दौरा किया. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने इस मामले में चर्चा के लिए आज राज्यसभा चेयरमैन को नोटिस भी दिया था. 

केस में आरोपी पुजारी समेत चार लोग गिरफ्तार

नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या का यह मामला दिल्ली कैंट क्षेत्र के नांगल का है. यही नहीं इस मामले में लड़की के शव का जबरन अंतिम संस्कार करने की भी बात सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में एक पुजारी समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है. दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के मुताबिक रविवार रात नाबालिग लड़की के बलात्कार के बाद मौत और उसके दाह संस्कार के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली जिसके बाद पुराने नंगल गांव के लगभग 200 गांववाले पुराने नंगल के श्मशान घाट पर इकट्ठा हो गए.

मां की मर्जी के बिना कर दिया अंतिम संस्कार

नांगल श्मशान घाट के पास नौ साल की नाबालिग लड़की अपने माता-पिता के साथ रहती थी. रविवार शाम 5:30 बजे वह अपनी मां को बताकर श्मशान घाट के वाटर कूलर से ठंडा पानी लेने गई थी.

6 बजे के करीब श्मशान घाट के पुजारी पंडित राधेश्याम और नाबालिग लड़की की मां को जानने वाले 2-3 अन्य लोगों ने उसे श्मशान में बुलाया और लड़की के शव को यह कहते हुए दिखाया कि वाटर कूलर से पानी पीने के दौरान उसे करंट लग गया था. मां के मुताबिक लड़की की बाईं कलाई और कोहनी के बीच जलने के निशान थे. उसके होंठ भी नीले थे. पुजारी और उसके साथियों ने मां से कहा कि अगर पीसीआर कॉल करते हैं तो पुलिस इसका मामला बनाएगी और पोस्टमॉर्टम में डॉक्टर लड़की के सभी अंगों को चुरा लेंगे इसलिए उसका अंतिम संस्कार करना बेहतर है और लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया. जिसके बाद मृतक लड़की की मां ने पति के साथ शोर मचाया कि उनकी मर्जी के बिना उस लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

पुलिस ने इस मामले में पुजारी समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट और पॉक्सो कानून की धाराओं के तहत कार्रवाई की है.

सोशल मीडिया पर हाथरस कांड को किया याद

इस मामले से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर भी दिन भर ट्रेंड हुई, #JusticeForDelhiCanttGirl आज ट्वीटर पर काफी देर तक ट्रेंड होता रहा. कई लोग इसे सितंबर 2020 में हुए हाथरस कांड जैसा प्रकरण बता रहे है. 14 सितंबर 2020 को हुए हाथरस कांड में एक 19 वर्षीय दलित युवती के साथ बलात्कार और हत्या का प्रयास किया गया था. इस मामले में गंभीर रूप से घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. मौत के बाद यूपी पुलिस पर युवती के माता-पिता को बिन बताए अंतिम संस्कार करने का आरोप लगा था. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी इस केस में यूपी पुलिस को लताड़ लगाई थी.

टॅग्स :चन्द्रशेखर आज़ाददिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Encounter: प्रेमबारी इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वॉन्टेड सूरज काना गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट'मैंने कांड कर दिया': IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद हत्यारे ने चचेरे भाई को किया फोन

क्राइम अलर्ट'गलती हो गई...', दिल्ली कोर्ट में राहुल मीणा का कबूलनामा, IRS अफसर की बेटी के रेप और हत्या मामले में जांच जारी

क्राइम अलर्टDelhi rape-murder: आरोपी राहुल मीणा ने IRS अधिकारी की बेटी की हत्या करने से पहले एक अन्य महिला का भी किया था रेप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी