लाइव न्यूज़ :

परिवार के 7 लोगों को जहर खिलाकर ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागी लड़की, प्रेमिका के रेप के आरोप में युवक जा चुका है जेल

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 12, 2019 11:33 IST

घटना मंगलवार (10 सितंबर) को मुरादाबाद के मैनाठेर पुलिस थाने के इलाके की है। पुलिस का कहना है कि लड़की के परिवार वाले इन दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रेमी अरविंद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक नाबालिग लड़की ने अपने परिवार वालों को खाने में जहर मिलाकर दिया ताकि वो अपने प्रेमी के साथ भाग सके। जहर की वजह से बेहोश होने के बाद नाबलिग लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। लड़की ने अपने परिवार के सात लोगों को खाने में मिलाकर जहर दिया था। हालांकि जहर की मात्रा कम होने की वजह से परिवार वाले सिर्फ बेहोश हुये थे, किसी की जान नहीं गई है। परिवार वालों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है और ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। 

घटना मंगलवार (10 सितंबर) को मुरादाबाद के मैनाठेर पुलिस थाने के इलाके में हुई है। पुलिस के मुताबिक लड़की ने मंगलवार की रात को घर में बने खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया था।  खाना खाने के बाद लड़की की मां, दो बहनें, दो भाई, भाभी और भतीजा बेहोश हो गए। घरवालों के बेहोश होने के बाद नाबालिग ने अपने प्रेमी को बुलाया और वहां से भाग गई। 

प्रेमिका के रेप के आरोप में जेल भी जा चुका है युवक 

पुलिस का कहना है कि लड़की के परिवार वाले इन दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे। परिवार वालों ने लड़की के प्रेमी पर लड़की से रेप करने का भी आरोप लगाया था। जिसकी वजह से प्रेमी लड़का कुछ दिन जेल में भी रहा था। फिलहाल वो जमानत पर बाहर है। जमानत पर बाहर आने के बाद लड़के ने लड़की से संपर्क किया और दोनों ने मिलकर एक साथ भागने की योजना बनाई। लड़की के पिता ने दिसम्बर 2018 में लड़के पर रेप का आरोप लगाया था। 

एसपी उदर शंकर सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि लड़की के पिता के शिकायत के आधार पर हमने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि लड़की के परिवार के दो सदस्य को अस्पताल में डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। 

पुलिस फिलहाल लड़को पता नहीं लगा पाई है। लेकिन उसका लोकेशन का पता किया जा रहा है। पुलिस ने लड़की के नाबालिग होने की वजह से उसपर एफआईआर दर्ज नहीं किया है। बल्कि उसके प्रेमी अरविंद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला