लाइव न्यूज़ :

राजगढ़ से कांग्रेस MLA मीणा के बेटे और दोस्तों पर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, धमकी देकर 15 लाख रुपये नकद और आभूषण हड़पा, पांच पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 26, 2022 18:03 IST

घटना फरवरी की है जब आरोपी लड़की को महवा-मंडावर रोड स्थित एक होटल में ले गए और वारदात को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देधमकी देने के लिए अश्लील वीडियो भी बनाया। दीपक मीणा समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।सामूहिक दुष्कर्म और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जयपुरः राजस्थान के दौसा जिले में 15 वर्षीय नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राजगढ़ से कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इसके मुताबिक घटना फरवरी की है जब आरोपी लड़की को महवा-मंडावर रोड स्थित एक होटल में ले गए और वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने धमकी देने के लिए अश्लील वीडियो भी बनाया। मंडावर के थाना प्रभारी नाथू लाल ने कहा, ‘‘राजगढ़ विधायक के बेटे दीपक मीणा समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दो अन्य के खिलाफ भी सामूहिक दुष्कर्म और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’ उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है और बयान दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि दो अन्य नामजद आरोपी विवेक शर्मा और नेतराम हैं। पुलिस ने कहा कि शर्मा ने पीड़िता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 15 लाख रुपये नकद और आभूषण ले लिया। मामले में परिजनों ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस जांच में शर्मा की संलिप्तता पाई गई, जिसके बाद पीड़ित लड़की ने आपबीती अपनी मां के साथ साझा करने का साहस किया। मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने एक वीडियो बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ जब दुष्कर्म के आरोप लगते हैं तो न केवल राजस्थान शर्मसार होता है, राजस्थान की कानून व्यवस्था पर प्रश्न खड़ा होता है, बल्कि राज्य में एक साल में 6337 दुष्कर्म की घटनाओं में एक कड़ी और जुड़ती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि राज्य में कानून का राज खत्म हो गया।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानकांग्रेसरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए