लाइव न्यूज़ :

Meghalaya Honeymoon Murder: राजा रघुवंशी के घर पहुंचा सोनम का भाई गोविंद?, मां उमा से लिपटकर फूट-फूट कर रोने लगा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2025 16:39 IST

Meghalaya Honeymoon Murder: मेरी सोनम से केवल दो मिनट की मुलाकात हुई, जब वह मेघालय पुलिस की हिरासत में थी। मेरी उससे ज्यादा बात नहीं हो सकी।

Open in App
ठळक मुद्देबहन सोनम ने अपना जुर्म कबूल किया है या नहीं।राज हमारे यहां काम करता था।सोनम के यहां बतौर लेखापाल काम करता है।

Meghalaya Honeymoon Murder: राजा रघुवंशी हत्याकांड की प्रमुख आरोपी और उनकी पत्नी सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने बुधवार को कहा कि वह राजा रघुवंशी के परिवार के साथ हैं और कानूनी लड़ाई लड़कर उन्हें इंसाफ दिलाएंगे। अचानक राजा रघुवंशी के घर पहुंचे गोविंद राजा की मां उमा से लिपटकर फूट-फूट कर रोने लगे। गोविंद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने ऐलान कर दिया है कि मैं राजा के परिवार के साथ हूं और उसे इंसाफ दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ूंगा।’’ उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि बहन सोनम ने अपना जुर्म कबूल किया है या नहीं।

 

गोविंद ने कहा, ‘‘मेरी सोनम से केवल दो मिनट की मुलाकात हुई, जब वह मेघालय पुलिस की हिरासत में थी। मेरी उससे ज्यादा बात नहीं हो सकी। उसने मेरे सामने अपना गुनाह नहीं कबूला।’’ राजा रघुवंशी हत्याकांड में राज कुशवाह की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा,‘‘राज हमारे यहां काम करता था।’’

राजा रघुवंशी की पत्नी और हत्याकांड की प्रमुख आरोपी सोनम का मायका इंदौर के गोविंद नगर खारचा इलाके में है। वह फर्नीचर में इस्तेमाल होने वाली सनमाइका शीट का पारिवारिक कारोबार संभालती है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक राजा रघुवंशी हत्याकांड की साजिश रचने का आरोपी राज कुशवाह 12वीं फेल है और सोनम के यहां बतौर लेखापाल काम करता है।

अधिकारियों के मुताबिक मेघालय में हनीमून मनाने गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम (25) और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को मेघालय में लापता हो गए थे। राजा रघुवंशी का शव दो जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरPoliceमेघालयMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम