लाइव न्यूज़ :

Meghalaya Honeymoon Murder Case: राजा रघुवंशी केस में गिरफ्तार इंदौर के प्रॉपर्टी डीलर को क्या मिलेगी जमानत? कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2025 12:58 IST

Meghalaya Honeymoon Murder Case: राजा रघुवंशी और सोनम की शादी मई में हुई थी और इंदौर निवासी यह जोड़ा हनीमून के लिए मेघालय गया था

Open in App

Meghalaya Honeymoon Murder Case: शिलांग की एक अदालत ने इंदौर के राजा रघुवंशी की सोहरा में हत्या किए जाने के मामले में गिरफ्तार इंदौर के एक प्रॉपर्टी डीलर की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स के वकील देवेश शर्मा द्वारा दायर इस अर्जी का सरकारी वकील तुषार चंदा ने बुधवार को सुनवाई के दौरान कड़ा विरोध किया।

अधिकारियों ने बताया कि अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इंदौर के प्रॉपर्टी डीलर के पास से मृतक की पत्नी सोनम के सोने के आभूषणों सहित अन्य सामान और एक पिस्तौल बरामद की गई थी। यह भी आरोप है कि सोनम हत्या के बाद इंदौर लौटने पर जिस फ्लैट में छिपी थी, उसकी व्यवस्था जेम्स ने ही की थी।

अधिकारी ने बताया कि मामले के दो अन्य आरोपियों, फ्लैट मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर और सुरक्षा गार्ड बलबीर अहिरवार उर्फ बलिया को न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद जमानत मिल चुकी है। दोनों पर मई में मेघालय के सोहरा में हुए अपराध से जुड़े महत्वपूर्ण सबूतों से छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। राजा रघुवंशी और सोनम की शादी मई में हुई थी और इंदौर निवासी यह जोड़ा हनीमून के लिए मेघालय गया था लेकिन वहां पहुंचने के बाद लापता हो गया था।

राजा का रक्तरंजित शव बाद में सोहरा में एक गहरी खाई में पाया गया था लेकिन सोनम का कई दिन तक कोई पता नहीं चल पाया था, बाद में उसे उत्तर प्रदेश में एक ढाबे से पकड़ा गया था। सोनम (24) को गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था जबकि उसके चार सहयोगियों को राजा की हत्या की साजिश रचने में कथित भूमिका के लिए इंदौर से गिरफ्तार किया गया था। 

टॅग्स :मेघालयहनीमूनहत्याइंदौरकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला