लाइव न्यूज़ :

Meghalaya Honeymoon Murder: 5 आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत?, खुलेंगे कई राज, देखिए वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 11, 2025 21:11 IST

Meghalaya Honeymoon Murder: सोनम को मंगलवार देर रात पूर्वोत्तर राज्य लाया गया, जबकि चार अन्य को ट्रांजिट रिमांड पर बुधवार को यहां लाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।सोनम और चार साथियों को शिलांग की अदालत में पेश किया गया है।अपराध का दृश्य दोहराने के लिए आरोपियों की पुलिस हिरासत का अनुरोध किया।

शिलांगः मेघालय में हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके चार अन्य साथियों को बुधवार को शिलांग की एक अदालत में पेश किया गया। एसआईटी प्रमुख और एसपी (सिटी), ईस्ट खासी हिल्स, हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर ने कहा कि राजा रघुवंशी मामले में सभी पांच आरोपियों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोनम को मंगलवार देर रात पूर्वोत्तर राज्य लाया गया, जबकि चार अन्य को ट्रांजिट रिमांड पर बुधवार को यहां लाया गया था।

मेघालय में हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी और उसके चार अन्य साथियों को शिलांग की एक अदालत ने बुधवार को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोनम को मंगलवार देर रात पूर्वोत्तर राज्य लाया गया, जबकि चार अन्य को ट्रांजिट रिमांड पर बुधवार को यहां लाया गया।

प्रदेश के पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘पुलिस ने सभी आरोपियों की 10 दिन की रिमांड का अनुरोध किया था। अदालत ने आठ दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की।’’ इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी पत्नी सोनम (24) के साथ हनीमून मनाने मेघालय आये थे और इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया।

सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथियों को राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने में कथित भूमिका के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोहरा में अपराध स्थल पर घटना की कड़ियां जोड़ने और अपराध का दृश्य दोहराने के लिए आरोपियों की पुलिस हिरासत का अनुरोध किया था।

राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में हनीमून मनाने के दौरान लापता हो गए थे। राजा का शव दो जून को एक खड्ड में मिला था। इससे पहले दिन में, सोनम को यहां एक अस्पताल ले जाया गया, जहां यह पुष्टि करने के लिए तीन परीक्षण किए गए कि वह गर्भवती है या नहीं, जबकि अन्य आरोपियों की मेडिकल जांच सदर थाने में की गई।

सायम ने कहा कि परीक्षण में सोनम के गर्भवती होने की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि एसआईटी पांचों आरोपियों से गहन पूछताछ करेगी। सायम ने कहा, ‘‘बयान दर्ज हो जाने के बाद, एसआईटी अपराध स्थल पर घटना की कड़ियां जोड़ने और अपराध का दृश्य दोहराने के लिए तारीख तय करेगी।’’

इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी पत्नी सोनम (24) के साथ हनीमून मनाने मेघालय आये थे और इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथियों को राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने में कथित भूमिका के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘सोनम और उसके चार साथियों को शिलांग की अदालत में पेश किया गया है।’’ उन्होंने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) सोहरा में अपराध स्थल पर घटना की कड़ियां जोड़ने और अपराध का दृश्य दोहराने के लिए आरोपियों की पुलिस हिरासत का अनुरोध किया।

उन्होंने बताया कि एसआईटी ने इंदौर से गिरफ्तार आरोपियों को छह दिन की रिमांड पर लिया है, जबकि गाजीपुर से गिरफ्तार सोनम को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में हनीमून मनाने के दौरान लापता हो गए थे। राजा का शव दो जून को एक खड्ड में मिला था।

टॅग्स :Crime Investigation BranchइंदौरIndoreमेघालयPoliceMeghalaya
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम