लाइव न्यूज़ :

मेरठः महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म?, सरताज, सद्दाम उर्फ धोला, मारूफ और मुसाहिद अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2025 09:54 IST

Meerut: पुलिस के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से उन चारों को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देआम के बाग में चार लडके एक महिला के साथ कुछ गलत काम कर रहे हैं। चारों द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

Meerut:मेरठ जिले के सरधना थानाक्षेत्र में कथित तौर पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि इस मामले में दूसरे समुदाय के चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस के एक बयान के अनुसार सोमवार को ईद के दिन सरधना थानाक्षेत्र के एक गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि आम के बाग में चार लडके एक महिला के साथ कुछ गलत काम कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से उन चारों को गिरफ्तार कर लिया।

महिला से पूछताछ में पता चला कि इन चारों द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र निवासी सरताज, मुजफ्फरनगर जनपद के थाना बुढ़ाना क्षेत्र निवासी सद्दाम उर्फ धोला, मारूफ और मुसाहिद के रूप में हुई है।

जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया तथा उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?