लाइव न्यूज़ :

मेरठः पति से तंग आकर पत्नी ने दो साल और चार माह की मासूम बेटियों के साथ फांसी लगाकर दी जान, गांव से करीब एक किमी दूर पेड़ पर लटके मिले शव

By भाषा | Updated: August 17, 2022 13:47 IST

पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार दीक्षित ने यहां बताया कि खरखौदा थाना क्षेत्र के खरखौदा गांव से करीब एक किलोमीटर दूर एक पेड़ पर एक महिला और दो बच्चियों के शव मंगलवार को फांसी से लटकते मिले।

Open in App
ठळक मुद्देगोविंदपुरी निवासी मुश्‍ताक की पत्‍नी आयशा (25) और उसकी दो बेटियों के रूप में हुई है।एक की उम्र दो साल और दूसरी की चार माह है।महिला अपनी दोनों बच्चियों को लेकर घर से निकल गई।

मेरठःमेरठ जिले के खरखौदा क्षेत्र में एक महिला ने कथित रूप से घरेलू विवाद से क्षुब्‍ध होकर अपनी दो बच्चियों को फांसी पर लटकाने के बाद खुद भी फांसी लगा ली। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार दीक्षित ने यहां बताया कि खरखौदा थाना क्षेत्र के खरखौदा गांव से करीब एक किलोमीटर दूर एक पेड़ पर एक महिला और दो बच्चियों के शव मंगलवार को फांसी से लटकते मिले। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त गोविंदपुरी निवासी मुश्‍ताक की पत्‍नी आयशा (25) और उसकी दो बेटियों के रूप में हुई है।

एक की उम्र दो साल और दूसरी की चार माह है। स्‍थानीय लोगों के मुताबिक आयशा और उसके शौहर मुश्‍ताक के बीच आज सुबह किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला अपनी दोनों बच्चियों को लेकर घर से निकल गई। जब काफी देर तक घर नही लौटी तो महिला के पति ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और महिला के परिवार के लोग तलाश कर रहे थे। इसी बीच गांव के लोगों ने गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर तीनों के शव फांसी से लटकते पाये गये। पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार, अभी तक की जांच में पता चला है कि महिला ने पहले एक रस्सी से अपनी दोनों छोटी बच्चियों को फांसी लगाकर मार डाला और फिर खुद भी गले में रस्सी का फन्दा डालकर आत्महत्या कर ली।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमेरठयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?