लाइव न्यूज़ :

मेरठ: 9वीं की छात्रा को थप्पड़ मार एसिड अटैक और रेप की धमकी दी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 20, 2018 05:14 IST

पीड़ित छात्रा ने बताया कि उस लड़के ने मुझे थप्पड़ मारा और उसके बाद मेरे पिता को बुलाकर धमकी दी कि वह रेप और मुझ पर एसिड फेक देगा।

Open in App

मेरठ, 20 मार्च। उत्तर प्रदेश में एक ओर जहां मुख्यमंत्री योगी सुशासन की बात कर रहे हैं और उनका पुलिस महकमा बदमाशों में उनके खौफ की बात कर रहा हो वहीं ऐसे में एक स्कूल में पढ़ने वाला एक सिरफिरे आशिक के हौसले इतने बुलंद है कि वह अपनी ही स्कूल की एक छात्रा को रेप और एसिड अटैक की धमकी दे रहा है। घटना मेरठ के एक स्कूल की है जहां 9 वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने उसी स्कूल में पढ़ने वाले एक अन्य लड़के पर एसिड फेंकने और बलात्कार की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। 

इस मामले में लड़की का कहना है कि आरोपी छात्र उसे पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा है। उसने स्कूल प्रशासन से कई बार इस मामले में शिकायत की लेकिन उन्होंने कोई एक्शन अब तक नहीं लिया। पीड़ित छात्रा ने बताया कि उस लड़के ने मुझे थप्पड़ मारा और उसके बाद मेरे पिता को बुलाकर धमकी दी कि वह रेप और मुझ पर एसिड फेक देगा। वहीं इस पूरे मामले में मेरठ एसपी राजेश कुमार का कहना है कि हमने रिपोर्ट लिख ली है आरोपी की तलाश की जा रही है। 

बता दें कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश के ही आगरा शहर 8 साल की मासूम से दुष्कर्म के हत्या का मामले आने से इलाके में हड़कंप मच गया था। रिपोर्ट के मुताबिक मासूम बच्ची का पहले रेप किया गया फिर बाद में गला घोटकर उसकी हत्या कर दी गई। मृत बच्ची आगरा के सेंट जोन स्कूल के पास फुटपाथ पर अपने माता-पिता के साथ रहती थी। 

इस मामले में आरोपी की पहचान एलएलबी के दूसरे सेमिस्टर के छात्र के रूप में की गई जिसका नाम हरीश ठाकुर है। घटना वाली रात को आरोपी ने आगरा के सेंट जॉन्स चौराहे से  इस बच्ची को अगवा कर इस वारदात को अंजाम दिया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने