लाइव न्यूज़ :

Meerut sister murder: संपत्ति बंटवारे के विवाद, छोटे भाई ने बहन पर कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला, पिता महावीर ने बेटे के खिलाफ दी तहरीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2024 18:16 IST

Meerut sister murder: परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर शुरू हुए वाद-विवाद के दौरान आवेश में आकर छोटे भाई अरविंद उर्फ नीटू ने अपनी बडी बहन रीटा (53) पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबुरी तरह जख्मी रीटा को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रीटा का विवाह बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र के दोघट निवासी सुनील के साथ हुआ था। मृतका के पिता महावीर ने बेटी की हत्या के लिए अपने बेटे के खिलाफ तहरीर दी है।

Meerut sister murder: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र के रूहासा गांव में संपत्ति बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने मंगलवार को कुल्हाड़ी से मारकर बड़ी बहन की हत्या कर दी और मौके से फऱार हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. विपिन टांडा ने बताया कि थाना दौराला क्षेत्र में आज एक परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर शुरू हुए वाद-विवाद के दौरान आवेश में आकर छोटे भाई अरविंद उर्फ नीटू ने अपनी बडी बहन रीटा (53) पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

बुरी तरह जख्मी रीटा को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रीटा का विवाह बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र के दोघट निवासी सुनील के साथ हुआ था। एसएसपी ने बताया कि घटना के संबंध में मृतका के पिता महावीर ने बेटी की हत्या के लिए अपने बेटे के खिलाफ तहरीर दी है।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। घटना के बाद आरोपी और हमलावर भाई फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?