लाइव न्यूज़ :

मेरठः सौरभ और मुस्कान ने 2016 में प्रेम विवाह किया, प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पत्नी ने पति की चाकू घोंपकर हत्या, शव के टुकड़े कर ड्रम में बंद कर सीमेंट भरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2025 14:53 IST

मेरठः  अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि मृतक की पहचान सौरभ राजपूत (29) के रूप में हुई है और वह मर्चेंट नेवी का कर्मचारी था।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के संबंध में शव को बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।राजपूत की पत्नी मुस्कान (27) और उसके प्रेमी साहिल (25) को हिरासत में लिया। चार मार्च को सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया।

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसके शव के टुकड़े कर ड्रम में बंद कर सीमेंट भर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ब्रह्मपुरी इलाके में हुई इस घटना के संबंध में शव को बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि मृतक की पहचान सौरभ राजपूत (29) के रूप में हुई है और वह मर्चेंट नेवी का कर्मचारी था। उन्होंने बताया कि सौरभ चार मार्च से लापता था। अधिकारी ने बताया कि संदेह के आधार पर पुलिस ने राजपूत की पत्नी मुस्कान (27) और उसके प्रेमी साहिल (25) को हिरासत में लिया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने चार मार्च को सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया। सिंह ने बताया कि मुस्कान और उसके प्रेमी ने स्वीकार किया कि उन्होंने सौरभ के शव के टुकड़े किये और ड्रम में रखकर उसे सीमेंट से सील कर दिया। अधिकारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी अपने प्रेमी साहिल के साथ छुट्टियां मनाने कहीं चली गई थी। उन्होंने बताया कि सौरभ और मुस्कान ने 2016 में प्रेम विवाह किया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?