लाइव न्यूज़ :

Meerut ransom murder: आखिर कौन है सुरक्षित, फिरौती की रकम नहीं देने पर सिपाही के 6 साल के बेटे की हत्या, घर से बाहर खेल रहा था मासूम, लाश को गन्ने के खेत में फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2024 09:55 IST

Meerut ransom murder: एसएसपी ने बताया कि घटना के संबंध में दो महिलाओं सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Meerut ransom murder:मेरठ जिले के थाना इंचौली क्षेत्र में स्थित धनपुर गांव में एक सिपाही के छह साल के बेटे की कथित तौर पर फिरौती की रकम न देने पर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि धनपुर निवासी गोपाल यादव प्रदेश पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में सहारनपुर में तैनात है। पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब आठ बजे उसका छह वर्षीय बेटा पुनीत घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गया जिसके बाद परिजनों ने आसपास काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाले लोगों ने बच्चे का अपहरण कर लिया और पत्र भेजकर फिरौती की रकम मांगी तथा रकम नहीं मिली तो मासूम बच्चे की हत्या कर दी और बच्चे की लाश को गांव के ही गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) नवीना शुक्ला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरोपियों के कथित पत्र की जांच कराई जा रही है।

उनके मुताबिक, पत्र में 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। वहीं, वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पुलिस को आज सुबह करीब साढ़े दस बजे सूचना मिली थी कि मेरठ के थाना इचौली के धनपुर गांव में छह वर्षीय बच्चा खेलते समय गायब हो गया। उन्होंने बताया कि परिवार ने पड़ोस की रहने वाली महिलाओं पर बच्चों को गायब करने का आरोप लगाया गया था।

जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ की जिसमें पता चला कि बच्चे की अगवा करके हत्या कर दी गयी है। सजवाण ने बताया कि वहां एक पत्र भी मिला है जिसमें पैसे मांगने की बात लिखी थी। एसएसपी के अनुसार, पीड़ित परिवार और आरोपियों के जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसएसपी ने बताया कि घटना के संबंध में दो महिलाओं सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेशPoliceउत्तर प्रदेश समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?