लाइव न्यूज़ :

मेरठ: दूसरे धर्म की लड़की से शादी और फिर खुदकुशी! 23 साल के दुष्यंत ने क्यों उठाया ऐसा कदम? जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: January 30, 2023 09:00 IST

मेरठ में 23 साल के एक युवक के कथित तौर पर आत्महत्या करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिवार ने आरोप लगाया है कि युवक पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देमेरठ जिले में 23 वर्षीय युवक के आत्महत्या में आया धर्म परिवर्तन का एंगल।परिवार ने आरोप लगाया है कि दुष्यंत पर धर्म परिवर्तन के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, पुलिस के अनुसार युवक के आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 23 वर्षीय युवक ने अपने घर में कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके परिवार का आरोप है कि उसपर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरविंद चौरसिया ने बताया कि नौचंदी क्षेत्र की चित्रकूट कॉलोनी के निवासी 23 वर्षीय दुष्यंत चौधरी का शव रविवार सुबह उसके घर में फांसी से लटकता पाया गया।

उन्होंने बताया, “परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात दुष्यंत कमरे में सोया था। सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया। ऐसे में उसकी मां शिक्षा देवी उसे जगाने पहुंचीं तो बेटे का शव पंखे से लटका मिला।” चौरसिया ने बताया, “पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी तक की जांच में यह पता नहीं चल सका है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की है।”

दुष्यंत के पिता का पहले हो चुका है निधन

पुलिस के अनुसार दुष्यंत के पिता संजीव चौधरी का पहले ही निधन हो चुका है। घर में केवल दुष्यंत और उसकी मां शिक्षा देवी ही रहते थे। उधर, मृतक के चचेरे भाई जॉनी चौधरी ने बताया, “ दुष्यंत ने लगभग तीन साल पहले परिजनों की अनुमति के बिना मेरठ की पुरानी तहसील निवासी फरहा नाम की लड़की से शादी की थी। कुछ समय से दोनों अपने-अपने घर में ही रह रहे थे।”

जॉनी चौधरी का आरोप है, “ दुष्यंत अपनी पत्नी को घर लाना चाह रहा था लेकिन उसके ससुराल के लोगों की शर्त थी कि दुष्यंत पहले धर्म परिवर्तन करके मुसलमान बन जाए। इसके बाद ही वह लड़की को उसके साथ भेजेंगे। इसी को लेकर दुष्यंत को परेशान किया जा रहा था और वह मानसिक तनाव में था।”

चौरसिया ने बताया कि मृतक के भाई ने धर्मांतरण का दबाव बनाने, धमकी देने और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए फरहा समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :मेरठउत्तर प्रदेश समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए