लाइव न्यूज़ :

मेरठः मेहनताना मांगने पर राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या की, शव पेड़ से लटकाया, पूर्व प्रधान विजयपाल ने मकान निर्माण का ठेका दिया था और ढाई लाख रुपये बकाया था...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2023 12:30 IST

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात क्षेत्र) कमलेश बहादुर ने बताया कि इचौली थाना क्षेत्र के साधारणपुर गांव के निवासी राजमिस्त्री इंदुशेखर को परीक्षितगढ़ के धनपुरा गांव के पूर्व प्रधान विजयपाल ने करीब दो महीने पहले अपने मकान के निर्माण का ठेका दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देविजयपाल पर इंदुशेखर के करीब ढाई लाख रुपये बकाया हो गये थे।पिछले कई दिनों से विजयपाल से मांग रहा था।इंदुशेखर बुधवार को एक बार फिर अपना बकाया मांगने के लिये विजयपाल के घर गया था।

मेरठः मेरठ जिले में कथित रूप से मेहनताना मांगने पर एक राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर उसका शव पेड़ से लटका दिया गया। मामले में पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में ले लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात क्षेत्र) कमलेश बहादुर ने बताया कि इचौली थाना क्षेत्र के साधारणपुर गांव के निवासी राजमिस्त्री इंदुशेखर को परीक्षितगढ़ के धनपुरा गांव के पूर्व प्रधान विजयपाल ने करीब दो महीने पहले अपने मकान के निर्माण का ठेका दिया था। इस दौरान विजयपाल पर इंदुशेखर के करीब ढाई लाख रुपये बकाया हो गये थे, जिन्हें वह पिछले कई दिनों से विजयपाल से मांग रहा था।

उन्होंने बताया कि इंदुशेखर बुधवार को एक बार फिर अपना बकाया मांगने के लिये विजयपाल के घर गया था। आरोप है कि विजयपाल ने बहाने से इंदुशेखर को खेत ले जाकर उसे दो गोलियां मारीं और उसके शव को पेड़ से लटका कर भाग गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इंदुशेखर के दूसरे साथी सुमित ने जब विजयपाल को फोन किया तो उसने हत्या करने की बात कुबूल की। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस ने एक अभियुक्त को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?