लाइव न्यूज़ :

मेरठः मनीष प्रजापति घर में मना रहा था जन्मदिन, बाइक सवार दो युवकों ने गोलियों से भून डाला?, वर्चस्व को लेकर विवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2025 14:06 IST

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने रविवार रात हुई घटना की जानकारी देते हुए आज बताया कि गोकुलपुर गांव के निवासी मनीष को उसके गांव के ही दो युवकों ने गोली मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देविवाद होने के बाद मनीष को गोली मार दी और फरार हो गए।मनीष को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।आरोपियों की तलाश की जा रही है और मनीष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मेरठः मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में वर्चस्व को लेकर विवाद के चलते एक युवक की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृत युवक की पहचान भावनपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव के निवासी मनीष प्रजापति (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिवार के लोगों के हवाले से बताया कि मनीष रविवार रात घर पर परिवार के सदस्यों के साथ अपने जन्मदिन की तैयारी कर रहा था, तभी बाइक सवार युवक घर के बाहर पहुंचे। उन्होंने बातचीत के दौरान विवाद होने के बाद मनीष को गोली मार दी और फरार हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने रविवार रात हुई घटना की जानकारी देते हुए आज बताया कि गोकुलपुर गांव के निवासी मनीष को उसके गांव के ही दो युवकों ने गोली मार दी। मिश्रा ने बताया कि मनीष को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्तों के खिलाफ थाना भावनपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मनीष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

थाना भावनपुर के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कुलदीप सिंह के अनुसार, मृतक और हमलावर पक्ष के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही और दो माह पूर्व भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। इस मामले में मनीष हत्या के प्रयास के आरोप में जेल भी गया था, और जमानत पर रिहा हुआ था। उन्होंने बताया कि मनीष की हत्या के मामले में परिवार के लोगों ने दूसरे पक्ष के तीन युवकों को नामजद किया है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमेरठउत्तर प्रदेश समाचारहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?