लाइव न्यूज़ :

मेरठः पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या, घर के नीचे वाले तल पर सास-ससुर बेहोश पड़े मिले, सीसीटीवी फुटेज खंगाले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2023 14:50 IST

ममता एक निजी विद्यालय में शिक्षिका थीं, पति गाजियाबाद में एक फैक्टरी में काम करते थे। घर के नीचे वाले तल पर महिला के सास-ससुर बेहोश पड़े मिले, जबकि प्रथम तल पर दंपति का शव बिस्तर पर पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देसेक्टर-छह में प्रमोद करणवाल (50) और उनकी पत्नी ममता (45) की गला रेत कर हत्या कर दी गई है।पुलिस ने फिलहाल दंपति के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए हैं और फॉरेंसिक से भी मदद ली जा रही है।घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में नौचंदी थाना इलाके में मंगलवार को एक पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सजवाण ने मंगलवार को बताया कि नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर के सेक्टर-छह में प्रमोद करणवाल (50) और उनकी पत्नी ममता (45) की गला रेत कर हत्या कर दी गई है।

 

उन्‍होंने बताया कि ममता एक निजी विद्यालय में शिक्षिका थीं, वहीं उसके पति गाजियाबाद में एक फैक्टरी में काम करते थे। घर के नीचे वाले तल पर महिला के सास-ससुर बेहोश पड़े मिले, जबकि प्रथम तल पर दंपति का शव बिस्तर पर पड़ा था। उन्होंने कहा कि आज तड़के पति-पत्नी के शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

उन्होंने शुरुआती जांच के आधार पर लूटपाट आदि की संभावना से इंकार किया है। उन्‍होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है, साथ ही आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने फिलहाल दंपति के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए हैं और फॉरेंसिक से भी मदद ली जा रही है।

दोस्तों ने ही ले ली दोस्त की जान, मामला दर्ज

प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के कोतवाली नगर थाना इलाके के एक गांव में कथित रूप से कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के महुआर गांव में सोमवार/मंगलवार की दरमियानी रात बढ़ई तनवीर (18) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

उन्‍होंने कहा कि मामले में मंगलवार को तीन आरोपियों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। थाना नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येंद्र सिंह ने तनवीर के परिजनों के हवाले से बताया कि बीती रात गुफरान सहित तीन लोग तनवीर को घर से बुलाकर ले गए और उसे गोली मार दी।

सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और गंभीर अवस्था में तनवीर को उपचार हेतु मेडिकल कालेज ले गयी, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ ने बताया कि मृतक और आरोपी आपस में दोस्त थे। उन्‍होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारमेरठMeerut
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?