लाइव न्यूज़ :

मेरठ: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दरोगा भी घायल

By भाषा | Updated: August 30, 2018 11:53 IST

Meerut Encounter News in Hindi: मेरठ जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कल देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक दारोगा और एक इनामी बदमाश घायल हो गये।

Open in App

मेरठ, 30 अगस्त :  मेरठ जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कल देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक दारोगा और एक इनामी बदमाश घायल हो गये।जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश मेरठ कॉलेज के सीताराम हॉस्टल पर आए हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाने के इंसपेक्टर नीरज मलिक और अपराध शाखा की टीम ने छात्रावास को घेर लिया।पुलिस दल को देख बदमाशों ने उनपर गोलियां चलायीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद हुई मुठभेड़ में एक गोली दारोगा आशु भारद्वाज के हाथ में गोली लगी है जबकि 25,000 रुपये का एक इनामी बदमाश घायल हुआ है।प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा।पुलिस ने घायल दारोगा और बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश की पहचान संजय उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वह एक इंजीनियर के मकान में डकैती के मामले में वांछित भी था। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।

टॅग्स :मेरठउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा