लाइव न्यूज़ :

नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर देती थी मालकिन, महिला का बेटा बिट्टू और दोस्त मुकुल जैन ने किया रेप, 7 माह की गर्भवती होने पर खुलासा, 16 वर्षीय पीड़िता ने दिया बेटी को जन्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2025 20:57 IST

Meerut City: पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि नौचंदी थाना क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली 16 वर्षीय एक लड़की की मां का आरोप है कि उसकी बेटी कैलाशपुरी क्षेत्र के एक घर में काम करती थी।

Open in App
ठळक मुद्देघर की मालकिन अक्सर उसे नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर देती थी।महिला का बेटा और उसके दोस्त उसके साथ दुष्कर्म करते थे। वती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन ताडा से शिकायत की।

Meerut City:मेरठ शहर के नौचंदी क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने और बेटी को जन्म देने के बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में एक चिकित्सक समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि नौचंदी थाना क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली 16 वर्षीय एक लड़की की मां का आरोप है कि उसकी बेटी कैलाशपुरी क्षेत्र के एक घर में काम करती थी। घर की मालकिन अक्सर उसे नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर देती थी।

इसके बाद महिला का बेटा और उसके दोस्त उसके साथ दुष्कर्म करते थे। सात माह बाद जब युवती गर्भवती हुई, तब उसे अपने साथ हुई इस घटना का पता चला। उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिवार का आरोप है कि जब आरोपियों से शिकायत की गई तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन ताडा से शिकायत की।

एसएसपी के निर्देश पर थाना नौचंदी पुलिस ने टीपीनगर अंसल कॉलोनी निवासी चिकित्सक डॉक्टर मागवेन्द्र सिंह, बिट्टू और मुकुल जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ताडा ने बताया कि मंगलवार को एक महिला ने पुलिस कार्यालय में शिकायत की गई कि उसकी बेटी गर्भवती है और उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। महिला ने आरोप लगाया कि एक युवक द्वारा किये गये दुष्कर्म के कारण ऐसा हुआ है।

उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवती को तत्काल चिकित्सकीय सहायता मुहैया कराई। साथ ही परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया। ताडा ने बताया कि युवती से दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी बिट्टू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई है जो पूरे प्रकरण की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?