लाइव न्यूज़ :

मेरठः पूर्व मंत्री और बसपा नेता हाजी याकूब कुरैशी पर एक्शन, 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, कोठी और फैक्ट्री पर कार्रवाई शुरू, दोनों बेटे फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2022 21:15 IST

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) केशव कुमार ने यहां बताया कि पिछली 31 मार्च को हापुड़ रोड स्थित कुरैशी की फैक्ट्री अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड में पुलिस-प्रशासन व कई अन्य विभागों की संयुक्त कार्रवाई में करीब पांच करोड़ रुपये कीमत का अवैध मांस पकड़ा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअवैध तरीके से मांस की पैकिंग करते 10 कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान और फिरोज समेत 17 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था।मामले में हाजी याकूब कुरैशी और उनके दोनों बेटे फरार हैं।

मेरठः मेरठ जिला प्रशासन ने एक मुकदमे में फरार उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता हाजी याकूब कुरैशी की 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बुधवार को कुर्क कर ली।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) केशव कुमार ने यहां बताया कि पिछली 31 मार्च को हापुड़ रोड स्थित कुरैशी की फैक्ट्री अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड में पुलिस-प्रशासन व कई अन्य विभागों की संयुक्त कार्रवाई में करीब पांच करोड़ रुपये कीमत का अवैध मांस पकड़ा गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अवैध तरीके से मांस की पैकिंग करते 10 कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि इस मुकदमे में याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान और फिरोज समेत 17 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था।

उन्होंने बताया कि कुरैशी के घर पर कुर्की वारंट चस्पा किया गया था, जिसमें आदेश दिया था कि कुरेशी अपने परिवार के साथ अदालत में पेश हो जाएं, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने बताया कि इसी मामले में हाजी याकूब कुरैशी और उनके दोनों बेटे फरार हैं।

कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन की टीम ने बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कुरैशी की कोठी और फैक्ट्री पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि इस दौरान 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति पुलिस ने कुर्क कर ली है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबीएसपीमेरठउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया