लाइव न्यूज़ :

मेरठः 35 वर्षीय अंजली की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या, घटना के समय दूध लेकर घर लौट रही थी, पति नितिन गर्ग से कई वर्षों से विवाद था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2023 13:29 IST

मेरठः नगर पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार सिंह के मुताबिक, मृतक महिला का नाम अंजली गर्ग (35) था और वह घटना के समय दूध लेकर घर लौट रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देपहले से घात लगाए खड़े बदमाशों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कब्जे और हिस्सेदारी को लेकर भी उसका ससुराल पक्ष से विवाद था।पारिवारिक रंजिश के अलावा अन्य बिंदुओं को लेकर भी वारदात की जांच की जा रही है।

मेरठःउत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के टीपी नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। नगर पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार सिंह के मुताबिक, मृतक महिला का नाम अंजली गर्ग (35) था और वह घटना के समय दूध लेकर घर लौट रही थी।

उन्होंने बताया कि अंजलि जैसे ही घर पहुंची, वहां पहले से घात लगाए खड़े बदमाशों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नगर पुलिस अधीक्षक के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक रंजिश होने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि अंजली का अपने पति नितिन गर्ग से कई वर्षों से विवाद था और वह उससे अलग टीपी नगर की न्यू मेवला कॉलोनी में रह रही थी।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, यह भी पता चला है कि अंजलि जिस मकान में रह रही थी, उसके कब्जे और हिस्सेदारी को लेकर भी उसका ससुराल पक्ष से विवाद था। इस संबंध में अदालत में मुकदमा भी विचाराधीन है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, पारिवारिक रंजिश के अलावा अन्य बिंदुओं को लेकर भी वारदात की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमेरठPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया