लाइव न्यूज़ :

नौकरी का झांसा देकर 5 ने किया सामूहिक रेप?, जेल की सजा काट रहे दो ने प्रतिद्वंद्वियों से बदला लेने के लिए मां- बेटी का किया इस्तेमाल, जांच में खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2025 17:46 IST

मयूरभंजः महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि 29 अगस्त को उदाला-बालासोर राज्य राजमार्ग पर नौकरी का झांसा देकर पांच लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया था।

Open in App
ठळक मुद्देजांच के दौरान खुलासा हुआ कि महिला के साथ बलात्कार हुआ ही नहीं था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दो लोगों को गिरफ्तार किया। मां और बेटी का इस्तेमाल कर बलात्कार का झूठा मामला दर्ज कराया।

मयूरभंजः ओडिशा पुलिस ने सोमवार को दावा किया कि मयूरभंज जिले में 22 वर्षीय महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना जांच के बाद फर्जी और साजिश साबित हुई है। पुलिस के मुताबिक जेल में बंद दो व्यक्ति अपने प्रतिद्वंद्वियों से बदला लेना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने दो महिलाओं का इस्तेमाल किया। उसके मुताबिक अबतक यह तय नहीं किया है कि झूठा बलात्कार का मामला दर्ज कराने के लिए दोनों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शनिवार को कथित पीड़िता की शिकायत के आधार पर मयूरभंज जिले के उदाला थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।

उदाला के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ऋषिकेश नायक ने बताया कि बाद में जांच के दौरान खुलासा हुआ कि महिला के साथ बलात्कार हुआ ही नहीं था। नायक ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि 29 अगस्त को उदाला-बालासोर राज्य राजमार्ग पर नौकरी का झांसा देकर पांच लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया था।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दो लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोप झूठा था। दो नामजद आरोपियों में से एक कथित घटना के समय तेलंगाना में था। नायक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महिला और उसकी मां ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि उन्होंने झूठा आरोप लगाया था।’’ उन्होंने कहा कि अलग-अलग मामलों में जेल की सजा काट रहे दो लोगों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों से बदला लेने के लिए मां और उसकी बेटी का इस्तेमाल कर बलात्कार का झूठा मामला दर्ज कराया।

नायक के मुताबिक ‘‘यह साजिश जेल में रची गई। दोनों कथित पीड़िता की मां को जानते थे।’’ कथित पीड़िता और उसकी मां ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। विपक्षी कांग्रेस ने रविवार को कथित सामूहिक बलात्कार की घटना की जांच के लिए एक तथ्य अन्वेषण समिति का गठन किया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए