लाइव न्यूज़ :

मऊः दो गज की जमीन को लेकर विवाद?, 65 वर्षीय बड़े भाई राम भवन पासवान को लाठी डंडों से हमला कर छोटे भाई राम प्रवेश पासवान ने मार डाला, पत्नी और बेटा घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2025 17:31 IST

मऊः घायलों में रामभवन, उसकी पत्नी सुभावती (62), बेटा धर्मेंद्र (30), रामप्रवेश और परिवार के कई सदस्य शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल रामभवन को आजमगढ़ के अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की पत्नी सुभावती और बेटे धर्मेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रामभवन और रामप्रवेश के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद था।घर के सामने लगी खूंटी हटाने का प्रयास किया तो रामप्रवेश ने विरोध किया।

मऊः उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के दोहरीघाट क्षेत्र में संपत्ति विवाद के चलते 65 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके भाई ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी (एसओ) प्रमोद कुमार सिंह ने बताया, "जमीन के विवाद को लेकर राम प्रवेश पासवान नामक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई राम भवन पासवान (65) पर लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।" मृतक की पत्नी सुभावती और बेटे धर्मेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सिंह ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि रामभवन और रामप्रवेश के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद था।

शनिवार की सुबह जब रामभवन ने अपने घर के सामने लगी खूंटी हटाने का प्रयास किया तो रामप्रवेश ने विरोध किया। एसओ ने बताया कि देखते ही देखते दोनों के परिवारों के लोग आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि घायलों में रामभवन, उसकी पत्नी सुभावती (62), बेटा धर्मेंद्र (30), रामप्रवेश और परिवार के कई सदस्य शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल रामभवन को आजमगढ़ के अस्पताल ले जाया गया जहां रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?