लाइव न्यूज़ :

मथुरा: लिफ्ट देने के बहाने महिला को जंगल ले जाकर किया रेप, 17 दिन बाद मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 18, 2019 16:30 IST

महिला का आरोप है कि घटना 30 नवम्बर को हुई और उसी दिन से ही वह शिकायत कर रही थी लेकिन स्थानीय पुलिस उसके आरोप को असत्य मानकर कार्यवाही नहीं कर रही थी। तब उसने एसएसपी शलभ माथुर से मिलने का निर्णय किया और उनके निर्देश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला का दावा है कि इस मामले की शिकायत लेकर वह कोतवाली पहुंची लेकिन पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया।

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में आगरा निवासी एक महिला के साथ 17 दिन पहले हुए कथित दुष्कर्म के आरोप में वृन्दावन पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राजपुर गांव के दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

महिला का आरोप है कि घटना 30 नवम्बर को हुई और उसी दिन से ही वह शिकायत कर रही थी लेकिन स्थानीय पुलिस उसके आरोप को असत्य मानकर कार्यवाही नहीं कर रही थी। तब उसने एसएसपी शलभ माथुर से मिलने का निर्णय किया और उनके निर्देश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया।

उसने सदर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव निवासी दो लोगों कलुआ और नवाब सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर में कहा है कि बीती 30 नवम्बर को वह आगरा से वृन्दावन गई थी। वहां मंदिरों के दर्शन करने के बाद वह अटल्ला चुंगी तिराहे पर राया कट के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी दूधिया कलुआ वहां रुका और उसे राया कट पर छोड़ने का आश्वासन देकर बाइक पर बैठा लिया।

महिला का कहना है कि कलुआ उसे राया कट के बजाय राजपुर गांव के जंगल में ले गया। वहां उसने अपने एक अन्य साथी नवाब सिंह को भी बुला लिया। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला का दावा है कि इस मामले की शिकायत लेकर वह कोतवाली पहुंची लेकिन पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। स्थानीय पुलिस से थकहार कर उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।

एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशाअनुसार, उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपगैंगरेपमथुराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला