लाइव न्यूज़ :

दो भाइयों ने नाबालिग को शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर सामूहिक दुष्कर्म किया, होटल ले जाकर वेश्यावृत्ति के लिए बेचा

By भाषा | Updated: October 21, 2022 21:21 IST

यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत दर्ज मामलों का निपटारा करने के लिए गठित विशेष अदालत के न्यायाधीश ने छाता निवासी दोनों आरोपी भाइयों उदय एवं ईश्वर, देवेंद्र पाल सिंह (लखनऊ), दीपक देशवाल (राजस्थान) व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने अदालत के आदेश पर संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की।दो भाइयों उदय एवं ईश्वर ने उनकी नाबालिग पुत्री को शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया।होटल में ले जाकर अन्य व्यक्तियों के साथ वेश्यावृत्ति के लिए सौंप दिया।

मथुराःमथुरा जिले के छाता निवासी दो भाइयों द्वारा मांट थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्‍कर्म करने और उससे वेश्यावृत्ति कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि उन्होंने मांट थाना में शिकायत की थी लेकिन उन्हें न तो कोई संतोषजनक जवाब मिला और न ही अभियुक्तों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई। वह उस समय तैनात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से भी मिले पर जब न्याय नहीं मिला तो उन्होंने अदालत का रुख किया।

यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत दर्ज मामलों का निपटारा करने के लिए गठित विशेष अदालत के न्यायाधीश ने छाता निवासी दोनों आरोपी भाइयों उदय एवं ईश्वर, देवेंद्र पाल सिंह (लखनऊ), दीपक देशवाल (राजस्थान) व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।

शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्‍होंने कहा कि जांच के निष्कर्ष के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

मांट थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि छाता क्षेत्र के गांव के दो भाइयों उदय एवं ईश्वर ने उनकी नाबालिग पुत्री को शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद होटल में ले जाकर अन्य व्यक्तियों के साथ वेश्यावृत्ति के लिए सौंप दिया।

एसएचओ ने बताया कि पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री को जाल में फंसा लिया और घर पर आने-जाने लगा। युवक ने अपने भाई के साथ मिलकर उसकी पुत्री को शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और फिर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

प्राथमिकी के हवाले से उन्‍होंने बताया कि जब पिता को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने शिकायत की जिस पर उक्त युवक ने उनसे माफी मांग ली। इसके बाद एक दिन वह अपने छोटे भाई के लिए रिश्ता लेकर उनके घर आ गया। लोकलाज के चलते अच्छा विकल्प देख दोनों तरफ से रजामंदी होने पर उन्होंने बेटी की सगाई कर दी।

इसके बाद उन दोनों ने मिलने-जुलने के बहाने अपने घर ले जाकर उनकी बेटी से लंबे समय तक दुष्कर्म किया और उसकी कुछ अश्लील फोटो-वीडियो बना लीं। इस बीच वे दोनों उसे उन्हीं फोटो व वीडियो को सोशल मीडिय पर वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करते रहे। 16 जुलाई 2020 को वे पीड़ित को मंडी चौराहे के समीप एक गेस्ट हाउस में ले गए और वहां उससे दुष्कर्म किया।

आरोपी पीड़ित का 2016 से ही उत्पीड़न कर रहे थे, तब वह नाबालिग थी। शिकायत के अनुसार, वहां गेस्ट हाउस में ठहरे हुए एक अन्य व्यक्ति ने भी आरोपियों की शह पर उससे दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि इन लोगों ने पीड़िता को राजस्थान के महुआ शहर में किसी व्यक्ति के पास भेजा था।

उसने जब-जब विरोध किया तो उसे मारा-पीटा जाता था और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जाती थी। बाद में आरोपियों ने पीड़िता को खौलते पानी से जला दिया गया और उसी हालत में बिना इलाज कराए पिता के घर छोड़ गए। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमथुराउत्तर प्रदेशरेपराजस्थानलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज