लाइव न्यूज़ :

मथुराः नेहा खंडेलवाल हत्याकांड का खुलासा, हत्या की साजिश रचने वाला प्रेमी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 15, 2019 23:18 IST

युवती की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी समेत हत्या में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी कार चालक अभी भी पकड़ से बाहर है।

Open in App

मथुरा, 15 अगस्त: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में चार दिन पूर्व यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरीर क्षेत्र में मिले युवती के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। युवती की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी समेत हत्या में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी कार चालक अभी भी पकड़ से बाहर है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने बताया, ‘11 अगस्त को सुरीर के माइलस्टोन 91 पर एक युवती की लाश पड़ी मिली थी। उसकी पहचान नेहा खंडेलवाल (25) पुत्री गोविन्द शरण निवासी वसन्त विहार, गिरधरपुर रोड, थाना हाइवे, जनपद मथुरा के रूप में हुई। वह दिल्ली में अकेले रहकर नौकरी कर रही थी।’ पुलिस ने उसके मोबाइल से किए गए फोन नंबरों की जानकारी निकलवाई तो आगरा निवासी गुलशन कटारा पुत्र सुरेन्द्र कटारा का नाम सामने आया।

पुलिस ने गुलशन से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के अनसार गुलशन ने बताया कि नेहा से उसकी तीन साल पुरानी पहचान थी। उसने बताया कि वर्ष 2017 में उसकी शादी हो गई जिससे नेहा काफी खफा थी। हालांकि दोनों के संबंध पहले की तरह ही बने रहे। इस बीच नेहा उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी तो दोनों में झगड़े शुरू हो गए। इस पर गुलशन ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसमें उसने अपने दोस्त डिम्पल मथुरिया, पुत्र कालीचरण निवासी लोकेंद्रपुरी, गढ़ी भदौरिया, थाना जगदीश पुरा, आगरा को मिलाया।

रविवार को मेट्रो के इन्द्रप्रस्थ स्टेशन से ये लोग कार में आगरा की ओर लेकर चले। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में नेहा के दुपट्टे एवं उसके मोबाइल की चार्जिंग लीड से उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव मथुरा के क्षेत्र में फेंक दिया। पुलिस ने कॉल डिटेल व अन्य प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर शुक्रवार को गुलशन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद डिम्पल मथुरिया को मथुरा के गोवर्धन चौराहे से पकड़ा। पुलिस के अनुसार दोनों ने अपना अपराध कुबूल कर लिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतका की चप्पलें तथा हत्या में प्रयुक्त मोबाइल की डाटा केबल भी बरामद कर लिया। पुलिस अब दिल्ली के सराय काले खां निवासी कार चालक जीतू की तलाश कर रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह