लाइव न्यूज़ :

मथुराः गृह क्लेश में मां ने दो बेटियों को खांसी और बुखार की दवा बताकर जहर खिलाया और खुद भी खाया, मां और एक बेटी की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2023 15:31 IST

सौंख पुलिस चौकी के प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि थाना मगोर्रा के गांव आजल के निवासी उदयवीर सिंह की पत्नी नीरज देवी (35) ने गृह क्लेश के चलते सोमवार देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देज्योति और गुंजन को भी खांसी और बुखार की दवा बताकर ज़हर खिला दिया था।तीसरी बेटी जिया ने ऐसी किसी भी दवा को खाने से मना कर दिया।परिजन ने मां सहित दोनों बेटियों को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया।

मथुराः मथुरा जिले के सौंख कस्बे में गृह क्लेश के चलते एक महिला ने कथित तौर पर अपनी दो बेटियों को जहर खिला दिया और खुद भी खा लिया। इसके बाद उपचार के दौरान मां और एक बेटी की मौत हो गयी जबकि दूसरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

सौंख पुलिस चौकी के प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि थाना मगोर्रा के गांव आजल के निवासी उदयवीर सिंह की पत्नी नीरज देवी (35) ने गृह क्लेश के चलते सोमवार देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्होंने कहा कि इससे पहले उसने अपनी बेटी ज्योति और गुंजन को भी खांसी और बुखार की दवा बताकर ज़हर खिला दिया था, लेकिन उसकी तीसरी बेटी जिया ने ऐसी किसी भी दवा को खाने से मना कर दिया।

उन्होंने बताया कि एक घंटे बाद जब मां व दोनों बेटियों को उल्टियां होने लगीं, तो परिजन को लगा कि उन सभी की तबीयत खराब हो गई है। परिजन ने मां सहित दोनों बेटियों को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया। कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब चार बजे मां नीरज देवी और उसकी छह वर्षीय बेटी गुंजन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि ज्योति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमथुराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?