लाइव न्यूज़ :

मेवाड़ एक्सप्रेस से उदयपुर सिटी जा रही युवती के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत, डाक विभाग कर्मचारी अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2021 16:41 IST

मथुरा जंक्शन आने पर एक युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा और यहां तक कि रात को सोते समय उसने पीड़िता की चादर खींच ली।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी की पहचान जींद (हरियाणा) निवासी खुशीराम के रूप में हुई है।युवती ने उदयपुर पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी।

मथुराः दिल्ली के हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशन से 12963 मेवाड़ एक्सप्रेस से उदयपुर सिटी जा रही एक युवती के साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करने के आरोप में डाक विभाग के एक पोस्टल असिस्टेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

राजकीय रेलवे पुलिस थाना प्रभारी संजय खरवार ने रविवार को बताया कि शुक्रवार को युवती कोच संख्या एस-6 में सवार थी, रास्ते में मथुरा जंक्शन आने पर एक युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा और यहां तक कि रात को सोते समय उसने पीड़िता की चादर खींच ली। आरोपी की पहचान जींद (हरियाणा) निवासी खुशीराम के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि युवती ने उदयपुर पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी। उसपर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना चूंकि मथुरा में हुई थी इसलिए आरोपी को शनिवार को यहां लाया गया और स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

युवती से बलात्कार के मामले में पीएसी का जवान गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र में एक युवती से बलात्कार के मामले में राज्य की पीएसी में तैनात एक जवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मथुरा जिले के सुरीर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में रहने वाले स्वराज मलिक प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) में तैनात है। उन्होंने बताया कि स्वराज ने उसके साथ दोस्ती की और 12 मई, 2017 को युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था।

उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि वह चार वर्षों तक उसके साथ बलात्कार करता रहा। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में जेवर थाने में 25 मई, 2021 को पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी सिपाही को शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया। आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीभारतीय रेलमथुराउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप