लाइव न्यूज़ :

Mathura News: प्रेमिका को भागने के लिए लहंगा पहन आया प्रेमी, साथ जाने से किया मना; पेट्रोल डाल लगाई आग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2025 10:26 IST

Mathura News: रेखा ने भी उमेश से बात करना बंद कर दिया था और आज आग्रह करने पर भी उसके साथ जाने से मना कर दिया।

Open in App

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के फरह थाना इलाके में मंगलवार दोपहर कथित तौर पर लहंगा पहन विवाहित प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचे प्रेमी ने उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। पुलिस ने देर शाम यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार लोगों के आने की आहट सुन प्रेमी ने जान बचाने के लिए छत से कूदकर भागने का प्रयास किया, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने सत्तर प्रतिशत से अधिक जली कथित प्रेमिका व उसके प्रेमी को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां दोनों का उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक हरियाणा के पलवल का निवासी आरोपी उमेश (28) महिला को छह माह पूर्व ही घर से भगा ले गया था।

पुलिस महिला को एक माह पूर्व ही 12 फरवरी को बरामद कर लाई थी। फरह थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव कोह निवासी रेखा (30) घर में अकेले टीवी देख रही थी और सात वर्षीय बेटी रोशनी व पांच वर्षीय बेटा विष्णु स्कूल गए हुए थे। पति संजू खेत मजदूरी करने गया हुआ था। तभी दोपहर के समय हरियाणा के हसनपुर गांव निवासी उसका प्रेमी उमेश एक बोतल में पेट्रोल लेकर छत से उसके घर पहुंचा। वह उस वक्त लहंगा पहन कर महिला का भेष धर कर आया था। उसे उसका दोस्त बाइक पर गांव तक छोड़ गया था।

वह आंगन में उतर कर सीधे रेखा के कमरे में घुस गया और उसे साथ चलने के लिए दबाव डालने लगा। रेखा ने मना कर दिया तो उसने बोतल में साथ लाया हुआ पेट्रोल उस पर छिड़क कर आग लगा दी। महिला बुरी तरह झुलस गई। रेखा ने उमेश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे धक्का देकर भागने लगा।

इस बीच रेखा की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी बचाने पहुंचे तो उमेश ने छत से गली में कूद कर भागने का प्रयास किया। लेकिन इस चक्कर में वह बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस पहले गंभीर रूप से झुलसी महिला व उमेश को फरह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, लेकिन दोनों की हालत देखते हुए उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

एसएचओ ने बताया कि उमेश, रेखा की जेठानी का भाई है, इसलिए उसका वहां आना जाना रहता था। इसीलिए दोनों में प्रेम संबंध पनप गए और बीते वर्ष 31 अगस्त को वह उसके साथ चली गई थी। परिजनों द्वारा पुलिस में रिपोर्ट लिखाए जाने पर उसे एक माह पूर्व 10 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से बरामद किया गया था। इस घटना के बाद दोनों के ऊपर काफी बंदिशें लगा दी गई थीं। रेखा ने भी उमेश से बात करना बंद कर दिया था और आज आग्रह करने पर भी उसके साथ जाने से मना कर दिया।

इसी से चिढ़कर उमेश ने उसे जला कर मार डालने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। भाषा सं, आनन्द, रवि कांत रवि कांत

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेशयूपी क्राइममहिलाउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?