लाइव न्यूज़ :

मथुराः पहले प्रेमी को प्रेमिका ने बुलाया, फिर परिवार के साथ मिलकर पेड़ से बांधकर की कुटाई, मौत, प्रेमिका समेत तीन लोग अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2023 15:14 IST

देहात पुलिस अधीक्षक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि घटना मगोर्रा थाने के सोन गांव की है, जहां सोमवार की रात कथित रूप से प्रेमिका बताई जा रही युवती से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को उसके परिजनों ने उसे गांव के बाहर ले जाकर पेड़ से बांध दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।गांव के लोगों ने युवक के शव को देखा। युवक को इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि उसकी मौत हो गयी।

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में प्रेमिका के बुलावे पर उससे मिलने पहुंचे युवक की प्रेमिका एवं उसके परिजनों ने कथित रूप से पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। मामले में प्रेमिका समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना का पता मंगलवार की सुबह उस समय चला जब शौच के लिए खेतों की ओर गए गांव के लोगों ने युवक के शव को देखा। देहात पुलिस अधीक्षक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि घटना मगोर्रा थाने के सोन गांव की है, जहां सोमवार की रात कथित रूप से प्रेमिका बताई जा रही युवती से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को उसके परिजनों ने उसे गांव के बाहर ले जाकर पेड़ से बांध दिया।

अधिकारी ने बताया कि युवक को इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान गोविंद (22) के तौर पर की गयी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के जीजा ने शव की शिनाख्त कर प्रेमिका और उसके परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में प्रेमिका समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए