लाइव न्यूज़ :

कान में ईयरफोन, मोबाइल पर पबजी गेम, ट्रेन की चपेट में आने 16 और 18 साल के दो युवक कटे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2021 14:44 IST

उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के जमुना पार थाना क्षेत्र का मामला है। कालिंदी कुंज कॉलोनी के निवासी थे और तड़के टहलने के लिए घर से निकल आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकासगंज-मथुरा रेलवे लाइन पर गौरव (16) एवं कपिल (18) के शव मिले।शवों के पास से उनके मोबाइल मिले हैं।मोबाइल पर पबजी गेम चल रहा था।

मथुराःउत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के जमुना पार थाना क्षेत्र में रेल पटरी पर शनिवार सुबह ईयरफोन लगाकर मोबाइल फोन पर पबजी गेम खेल रहे दो लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

 

पुलिस अधीक्षक (देहात) श्रीश चंद्र ने बताया कि कासगंज-मथुरा रेल पटरी पर लक्ष्मीनगर के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों के कानों में ईयरफोन लगे हुए थे और उनके मोबाइल फोन पर पबजी गेम चलता मिला। जमुना पार थाना प्रभारी शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि लक्ष्मीनगर के पास कासगंज-मथुरा रेलवे लाइन पर गौरव (16) एवं कपिल (18) के शव मिले।

दोनों ही पास की कालिंदी कुंज कॉलोनी के निवासी थे और तड़के टहलने के लिए घर से निकल आए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के शवों के पास से उनके मोबाइल मिले हैं। इनमें एक के मोबाइल पर पबजी गेम चल रहा था। संभावना है कि पबजी गेम खेलते समय ही दोनों ट्रेन की चपेट में आए। घटना की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमथुरायूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?