लाइव न्यूज़ :

मथुराः शराब नशे में विवाद, 30 वर्षीय पत्नी रेखा को छत से धक्का देकर मारा, शव को घसीटकर खेत में ले गया और गड्ढे में दफनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2025 14:03 IST

आरोपी विजय राजमिस्त्री है और उसने कथित तौर पर शराब के नशे में विवाद के बाद अपनी 30 वर्षीय पत्नी रेखा को छत से धक्का दे दिया

Open in App
ठळक मुद्देमहिला की मौके पर ही मौत हो जाने के बाद आरोपी रात में शव को घसीटकर खेत में ले गया।पिता ने रेखा को गायब पाया और उसके बारे में पूछा तो विजय ने उसकी हत्या करने की बात बताई।दिव्यांग महिला से प्रेम प्रसंग है और उसके साथ वह अक्सर फोन पर बात करता है, रेखा ने इसका कड़ा विरोध किया था।

मथुराः मथुरा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में विवाद के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में उसका शव एक खेत में दफना दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना जमुनापार थाने के अंतर्गत सुखदेवपुर गांव में हुई और मामला तब सामने आया जब आरोपी के भाई ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि शव को खेत से बरामद कर लिया गया है। उसने बताया कि ‘‘ घटना बृहस्पतिवार रात को हुई।

आरोपी विजय राजमिस्त्री है और उसने कथित तौर पर शराब के नशे में विवाद के बाद अपनी 30 वर्षीय पत्नी रेखा को छत से धक्का दे दिया।’’ पुलिस के अनुसार,‘‘महिला की मौके पर ही मौत हो जाने के बाद आरोपी रात में शव को घसीटकर खेत में ले गया और उसे एक गड्ढे में दफना दिया। अगली सुबह, उसने ऐसा व्यवहार किया जैसे कुछ हुआ ही न हो।

जब उसके पिता ने रेखा को गायब पाया और उसके बारे में पूछा तो विजय ने उसकी हत्या करने की बात बताई। आरोपी के छोटे भाई ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।’’ एक अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि विजय का एक दिव्यांग महिला से प्रेम प्रसंग है और उसके साथ वह अक्सर फोन पर बात करता है, रेखा ने इसका कड़ा विरोध किया था।

उन्होंने बताया कि घटना की रात दंपति के बीच इसी बात को लेकर तीखी बहस हुई जिसके बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने विजय के कबूलनामे के आधार पर शुक्रवार को रेखा का शव बरामद किया। उन्होंने कहा कि महिला के पिता छितर सिंह ने विजय, उसके बड़े भाई राजकुमार, छोटे भाई कमल और दिनेश तथा माता-पिता के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य के खिलाफ जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमथुराउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?