लाइव न्यूज़ :

Mathura Crime News: शर्मनाक! गुरु से घिनौनी हरकत, तमंचे का डर दिखाकर 70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक से 3 युवक ने किया कुकर्म, वीडियो बनाया और 50000 वसूले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2024 15:15 IST

Mathura Crime News: एसएचओ ने बताया कि पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और आदेश पर यह मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देMathura Crime News: धमकी देकर पीड़ित से 50 हजार रुपये भी वसूल किये। Mathura Crime News: प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।Mathura Crime News: अप्राकृतिक संबंध बनाने की शिकायत दर्ज कराई है।

Mathura Crime News: मथुरा जिले के जमुना पार थाना क्षेत्र के एक गांव में सेवानिवृत्त बुजुर्ग शिक्षक से तीन युवकों ने कथित तौर पर तमंचे के बल पर कुकर्म किया और इस कुकृत्य का वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर पीड़ित से 50 हजार रुपये भी वसूल किये। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जमुनापार थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) छोटे लाल ने बताया कि क्षेत्र गांव के निवासी 70 वर्षीय अवकाश प्राप्त अध्यापक ने तीन युवकों के खिलाफ तमंचे का डर दिखाकर अप्राकृतिक संबंध बनाने की शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने इस कुकृत्य का वीडियो बनाकर इसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से 50 हजार रुपये की रकम वसूली तथा पैसे लेने के बावजूद बाद में वीडियो को सार्वजनिक कर दिया। एसएचओ ने बताया कि पीड़ित ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और उनके आदेश पर यह मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

दूसरी ओर, पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर शुरुआती शिकायत की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि यह 10 जून की धटना है। पीड़ित ने कहा कि जब वह किसी काम से जा रहे थे तभी गांव के बाहर तीन युवकों युगल, सोनू व बाबूलाल ने उन्हें घेर लिया और जान से मारने का भय दिखाकर उनके साथ कुकर्म किया और इस घटना का वीडियो भी बना लिया।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इसके बाद 26 जून को एक बार फिर उन लोगों ने उनके साथ कुकर्म किया और 50 हजार रुपये देने की मांग करने के साथ धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए तो वीडियो सार्वजनिक कर दिया जाएगा। बुजुर्ग ने कहा, ‘‘तब मैंने बदनामी से बचने के लिए उन्हें दो जुलाई को 50 हजार रुपये दिये।

लेकिन आरोपियों ने वह वीडियो सार्वजनिक कर दिया, यहां तक कि जयपुर में रह रहे मेरे बेटे के मोबाइल पर भी भेज दिया।’’ इसके बाद ही बृहस्पतिवार को वे पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मिले और उनके ही आदेश पर देर रात मुकदमा दर्ज किया गया। तीनों आरोपी फरार हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमथुरायूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?