लाइव न्यूज़ :

MATHURA Crime News: मां अपनी तीन बेटी को लेकर यमुना नदी में कूदी, पानी कम होने के कारण महिला बची, बेटियों की मौत, पति को दूसरी महिला से अवैध संबंध ने परिवार में तबाही लाई!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2024 17:50 IST

MATHURA Crime News: नदी में छलांग लगाने वाली महिला पूनम का मायका धौलपुर के नाना साहब का बाड़ा इलाके में है।

Open in App
ठळक मुद्देशादी 2015 में मथुरा के हरिओम के साथ हुई थी।मोबाइल फोन व टीवी आदि उपकरणों की मरम्मत का काम करता है।रविवार को उस महिला को फोन पर काफी भला-बुरा कहा था।

MATHURA Crime News: मथुरा जनपद में एक महिला अपनी तीन बच्चियों को लेकर यमुना नदी में कूद गई। पानी कम होने के कारण वह तो डूबने से बच गई परंतु उसकी बेटियों की मौत हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, इस घटना से कुछ ही घंटे पहले बच्चियों सहित यमुना में कूदने वाली महिला व उसके पति के बीच समझौता कराया गया था। लेकिन घर पहुंचकर पति पत्नी में फिर से झगड़ा हुआ और सोमवार देर शाम वह बच्चियों सहित यमुना नदी में कूद गई। पुलिस अधीक्षक नगर अरविंद कुमार ने बताया कि यह दंपति थाना कोतवाली के डैम्पीयर नगर इलाके का रहने वाला है। नदी में छलांग लगाने वाली महिला पूनम का मायका धौलपुर के नाना साहब का बाड़ा इलाके में है।

उसकी शादी 2015 में मथुरा के हरिओम के साथ हुई थी, जो मोबाइल फोन व टीवी आदि उपकरणों की मरम्मत का काम करता है। उनकी तीन बेटियां हैं। पुलिस के अनुसार, महिला को शक था कि उसके पति के कोसीकलां की एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं जिससे वह फोन पर बात करता रहता है। उसने रविवार को उस महिला को फोन पर काफी भला-बुरा कहा था।

महिला सोमवार को उसकी रिकॉर्डिंग लेकर पुलिस के पास पहुंची थी। तब पुलिस ने महिला व उसके पति को कोतवाली बुलाकर दो घण्टे की मशक्कत के बाद समझौता करा दिया था। किंतु घर पहुंचने के बाद महिला व उसके पति हरिओम के बीच फिर विवाद हो गया। जिसके बाद पति तो घर से बाहर कहीं चला गया जबकि महिला तीनों बेटियों को लेकर यमुना पार इलाके में पहुंच गई और नदी में छलांग लगा दी।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक महिला जहां कूदी, वहां पानी की गहराई कम होने की वजह से वह तो बच गई परंतु तीनों बेटियां अंशिका (8), वंशिका (6) और चारू (3) की डूबने से मौत हो गई। घाट के आसपास मौजूद लोगों ने उसे निकाला। पुलिस की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइममथुराउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?