लाइव न्यूज़ :

Mathura: 4 हजार में गोवर्धन पर्वत के ‘‘गिरिराज शिला’’ के एक टुकड़े को ऑनलाइन बेचने पर हुई कार्रवाई, 2 दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: May 16, 2022 16:41 IST

आपको बता दें कि इससे पहले भी 2021 में इसी तरीके से गोवर्धन पर्वत के ‘‘गिरिराज शिला’’ को ऑनलाइन बेचने की कोशिश की गई थी जिसमें एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के मथूरा में गोवर्धन पर्वत के ‘‘गिरिराज शिला’’ को ऑनलाइन बेचने का मामला सामने आया है। मामले में दो दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मथुरा के गोवर्धन थाने की पुलिस और मथुरा पुलिस की साइबर सेल भी इसकी जांच कर रही है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मथूरा में गोवर्धन पर्वत के ‘‘गिरिराज शिला’’ को ऑनलाइन बेचने के लिए विज्ञापन देने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने  ‘‘गिरिराज शिला’’ के एक टुकड़े को अमेजन पर 4 हजार में बेचने के लिए विज्ञापन दिया था। इस पर पुलिक को शिकायत मिली थी जिस पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

मामले में मथुरा के गोवर्धन थाने की पुलिस और मथुरा पुलिस की साइबर सेल भी इसकी जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है कि ‘‘गिरिराज शिला’’ को ऑनलाइन बेजा जा रहा है। इससे पहले भी इसे बेचने की कोशिश की गई थी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी हुई थी। 

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मथुरा के दो दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इन पर आरोप है कि ये गोवर्धन पहाड़ी से ‘‘गिरिराज शिला’’ के एक टुकड़े को ऑनलाइन चार हजार में बेचने का प्रयास कर रहे थे। आपको बता दें कि गोवर्धन पर्वत हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, ऐसे में इसके एक टुकड़े को बेचना हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के समान है। आस्था के केंद्र गिरिराज की शिला का विज्ञापन अमेजन पर दिखा तो लोग भड़क गए और इसके खिलाफ शिकायत भी की थी जिसके बाद कार्रवाई के रुप में इन पर केस हुआ है। अमेजन पर वृंदावन स्टोर और धवल सचदेव स्टोर के मालिकों ने विज्ञापन दिया था। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। 

पहले भी ‘‘गिरिराज शिला’’ को बेचा गया था ऑनलाइन

आपको बता दें कि इससे पहले भी 2021 में ‘‘गिरिराज शिला’’ को ऑनलाइन बेचा गया था। इस मामले में गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज एक आरोपी को चेन्नई से गिरफ्तार किया था। इस पर आरोप था कि वह 2021 के 7 फरवरी को इंडिया मार्ट चेन्नई की वेबसाइट पर इसको बेचने के लिए एक विज्ञापन डाला था जिस पर कार्रवाी करते हुए उसे पकड़ा गया था। 

पुलिस ने मथुरा के उन दोनों दुकानदारों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295 और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 66डी के तहत मामला दर्ज किया है। इस पर बोलते हुए पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) गौरव कुमार त्रिपाठी ने कहा, ‘‘गोवर्धन पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।’’  

टॅग्स :मथुराक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceचेन्नईअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?