लाइव न्यूज़ :

14 वर्षीय दलित किशोरी के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या, नौ साल की बहन के साथ शौच करने गई थी पीड़िता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2022 15:24 IST

मथुराः पुलिस ने बताया कि थाना महावन क्षेत्र में रहने वाले दलित परिवार की 14 वर्षीय किशोरी अपनी नौ साल की बहन के साथ शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे शौच के लिए घर से दूर जंगल में गई थी जहां गांव के तीन युवकों ने सरसों के खेत में किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देदो आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया।किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी।छोटी बहन किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची और चाचा को घटना की जानकारी दी।

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दलित किशोरी की कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पीड़िता के परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार रात को ही दो आरोपियों को पकड़ लिया और करीब डेढ़ घंटे तक जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और दो आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया।

 

पुलिस ने बताया कि थाना महावन क्षेत्र में रहने वाले दलित परिवार की 14 वर्षीय किशोरी अपनी नौ साल की बहन के साथ शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे शौच के लिए घर से दूर जंगल में गई थी जहां गांव के तीन युवकों ने सरसों के खेत में किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि उसके बाद किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, उसकी छोटी बहन किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची और चाचा को घटना की जानकारी दी। चाचा और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और फिर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।

हंगामे की सूचना पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन और महावन के क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने ग्रामीणों को समझाकर मामले को शांत कराया। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए देशराज और योगेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब तीसरे फरार अभियुक्त सचिन की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आलोक सिंह ने बताया, “ यह प्रथमदृष्टया किशोरी के संग सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला है। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।” 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमथुराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?