लाइव न्यूज़ :

मथुरा: 12 साल पुराने बिजली चोरी के मामले में शख्स को दो साल की जेल, एक लाख का जुर्माना

By भाषा | Updated: September 15, 2019 13:50 IST

बिजली विभाग के प्रवक्ता के अनुसार 17 जून 2007 को सुरीर व नौहझील बिजलीघर के विजिलेंस प्रभारी सोमनाथ शर्मा के नेतृत्व में बनी टीम ने नौहझील के गांव हसनपुर में बिजली की चेकिंग की थी।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक विशेष अदालत ने बारह साल पुराने बिजली चोरी कर आटा चक्की चलाने के मामले में आटा चक्की संचालक को दो साल के कारावास और एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। बिजली विभाग के प्रवक्ता के अनुसार 17 जून 2007 को सुरीर व नौहझील बिजलीघर के विजिलेंस प्रभारी सोमनाथ शर्मा के नेतृत्व में बनी टीम ने नौहझील के गांव हसनपुर में बिजली की चेकिंग की थी।

चेकिंग में पाया गया कि रामवीर के यहां कटिया डालकर धड़ल्ले से आटा चक्की चलाई जा रही है। इस मामले में तत्कालीन कार्यवाहक अवर अभियंता (जेई) नवल सिंह ने रामवीर के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई और मोटर, केबिल, पिसाई रेट की कॉपी व अन्य उपकरण बरामद किए थे।

इस मामले में 12 साल से भी अधिक समय तक चली सुनवाई में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायालय) राम इच्छुक यादव ने रामवीर को बिजली चोरी का दोषी करार देते हुए दो साल के कारावास व एक लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। 

टॅग्स :मथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

क्राइम अलर्टश्री राधावल्लभ मंदिर परिसर में भोजन बना रहे साधु गूंगा बाबा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गला काटने की कोशिश?

क्राइम अलर्टबहू रात में किसके साथ हो, गलत काम कर रही हो?, 50 साल की सास अकबरी बेगम की तकिए से दबाकर हत्या, बहू हिना और प्रेमी आदिल ने दफनाया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला