लाइव न्यूज़ :

असम: ₹ 22,000 करोड़ के बड़े घोटाले का हुआ पर्दाफाश, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार, CM हिमंता बिस्वा शर्मा की चेतावनी

By आकाश चौरसिया | Updated: September 4, 2024 12:16 IST

असम पुलिस ने बुधवार को 22,000 करोड़ रुपए के घोटाले का पर्दाफाश किया। इसमें उन्होंने बताया कि आरोपी आलीशान जीवनशैली का इस्तेमाल कर लोगों को अपने जाल में फंसाता थे और अपने निवेशकों को 60 दिनों में उनके निवेश पर 30% रिटर्न देने का वादा करता थे।

Open in App
ठळक मुद्दे22,000 करोड़ रुपए के बड़े घोटाले का हुआ पर्दाफाश इसका पता असम पुलिस ने लगाया हैफिर, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी ऑनलाइन निवेश को लेकर चेतावनी जारी की

नई दिल्ली: असम पुलिस ने बुधवार को 22,000 करोड़ रुपए के एक बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश किया, जिसमें दलालों ने लोगों का पैसा दोगुना करने का दावा करके ऑनलाइन शेयर बाजार में बड़ी धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया जाता है।  हालांकि, कथित तौर पर पूरे राज्य में फैले इस घोटाले में कई और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।  

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, डिब्रूगढ़ के 22 वर्षीय ऑनलाइन व्यापारी विशाल फुकन और गुवाहाटी के स्वप्निल दास हैं। असम पुलिस ने बताया कि फुकन अपनी आलीशान जीवनशैली का इस्तेमाल कर लोगों को अपने जाल में फंसाता था और अपने निवेशकों को 60 दिनों में उनके निवेश पर 30% रिटर्न देने का वादा करता था। उसने चार फर्जी कंपनियां बनाई थीं, असमिया फिल्म उद्योग में निवेश किया था और कई संपत्ति खरीदी।

पुलिस ने डिब्रूगढ़ में उनके घर पर छापा मारा और करोड़ों के घोटाले से जुड़े दस्तावेज जब्त किए। पुलिस अब असमिया कोरियोग्राफर सुमी बोरा की तलाश कर रही है, जो कथित तौर पर फुकन के नेटवर्क से जुड़ी हुई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लोगों से ऑनलाइन शेयर बाजार में धोखाधड़ी वाले निवेश से बचने का आग्रह करते हुए कहा कि कम से कम प्रयास से पैसे दोगुना करने के दावे आमतौर पर धोखाधड़ी वाले होते हैं।

सीएम ने कहा, "मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि ऑनलाइन ट्रेडिंग फर्मों के माध्यम से शेयर बाजार में पैसा लगाने की ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। धोखेबाज लोगों को गुमराह कर रहे हैं। मैं लोगों से धोखेबाजों से दूर रहने का आग्रह करता हूं। पुलिस ने अब अवैध दलालों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। हम राज्य में पूरे रैकेट का भंडाफोड़ करने की कोशिश करेंगे।"

पुलिस ने राज्य में अवैध ऑनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री का यह बयान उन रिपोर्टों के बाद आया है जिनमें दावा किया गया था कि कई ऑनलाइन ट्रेडिंग फर्म सेबी या आरबीआई के दिशा-निर्देशों का पालन किए बिना राज्य में कारोबार कर रही हैं।

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माशेयर बाजारshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO