लाइव न्यूज़ :

विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

By भाषा | Updated: January 27, 2020 14:34 IST

Open in App
ठळक मुद्देएक विवाहिता की रविवार की रात को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।मृतक के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

जिले के थाना सूरजपुर क्षेत्र के साकीपुर गांव में एक विवाहिता की रविवार की रात को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) रणविजय सिंह ने सोमवार को बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के साकीपुर गांव में रहने वाले दीपक की दो वर्ष पूर्व पुष्पा से शादी हुई थी।

बीती रात को पुष्पा का शव उसके घर पर पंखे से लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि दीपक ने पुलिस को सूचना दी कि मोबाइल फोन का सिम दिलवाने को लेकर उसका पत्नी से रात को विवाद हुआ जिसकी वजह से पुष्पा ने आत्महत्या कर ली।

एडीसीपी ने बताया कि आज सुबह मृतका के पिता राजकिशोर ने आरोप लगाया है, कि शादी के समय से ही उसकी बेटी के ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे थे। राजकिशोर का आरोप है कि पुष्मा से दहेज में 5 लाख रुपये मांगे जा रहे थे और यह मांग पूरी ना होने पर उन लोगों ने पुष्पा की हत्या की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

टॅग्स :हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला